मध्य प्रदेश में लोगों को गर्मी से मिली राहत

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 26 जुलाई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राज्य में शुक्रवार की सुबह से आसमान पर बादल छाने के साथ हवा चलने से गर्मी और उमस का असर बीते दिनों के मुकाबले काफी कम है। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित अन्य हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हुई, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान भी कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.8 डिग्री, ग्वालियर का 25.3 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022