मेसी ने चैम्पियंस लीग में 36 टीमों के खिलाफ किए हैं गोल

Follow न्यूज्ड On  

बार्सिलोना, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। महान फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने चैम्पियंस लीग में कैम्प नाउ में फेरेनसवारोस के खिलाफ बार्सिलोना की 5-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इस मैच में किए गए गोल के बाद मेसी चैम्पियंस लीग में 36 अलग-अलग टीमों के खिलाफ गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अर्जेंटीना के इस स्टार ने चैम्पियंस लीग में 41 टीमों के खिलाफ मैच खेले हैं, लेकिन रुबीन कजान, एटलेटिको मेड्रिड, बेनफिका, उडनीस और इंटर मिलान के खिलाफ गोल नहीं किए हैं।

स्पेनिश क्लब बार्सिलोना की वेबसाइट के मुताबिक, इस गोल के बाद वह क्रिस्ट्रियानो रोनाल्डो और राउल गोंजालेज से तीन गोल आगे हो गए हैं।

मेसी ने 27वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में तब्दील किया और इसी के साथ वह चैम्पियंस लीग के इतिहास में लगातार 16 सीजनों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

हंगरी के क्लब के खिलाफ गोल करने के बाद मेसी 16 देशों की टीमों के खिलाफ गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा गोल इंग्लैंड के क्लबों के खिलाफ किए हैं। यह संख्या 26 है। उन्होंने आर्सेनल के खिलाफ सबसे ज्यादा नौ गोल किए हैं। उसके बाद एसी मिलान और सेल्टिक हैं। दोनों के खिलाफ मेसी ने आठ-आठ गोल किए हैं।

–आईएएनएस

एकेयू-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022