Madhuban Vidhan Sabha Seat: बिहार राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से एक मधुबन विधानसभा सीट है। पूर्वी चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र शिवहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2008 में परिसीमन के बाद मधुबन विधानसभा सीट सामान्य वर्ग सीट में बदल गई जबकि पहले यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हुआ करती थी।
2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद मधुबन विधानसभा सीट में मधुबन, पकड़ीदयाल और फेनहारा सामुदायिक विकास केंद्र को शामिल किया गया। अब तक इस सीट पर हुए 15 चुनावों में चार बार कांग्रेस, तीन बार सीपीआई, दो-दो बार जदयू, राजद, जनता दल और एक-एक बार बीजेपी और जनता पार्टी को जीत मिली है।
इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की तादाद अच्छी-खासी है। यहां ब्राह्मण और राजपूतों के वोट को हर समीकरण को फिट करने के लिए जरूरत पड़ती है। कोइरी और रविदास वोटर भी इस सीट पर निर्णायक भूमिका में हैं।
कुल वोटरः 2.47 लाख
पुरुष वोटरः 1.31 लाख (53.0%)
महिला वोटरः 1.16 लाख (46.9%)
ट्रांसजेंडर वोटरः 17 (0.006%)
2015 के विधानसभा चुनाव में राजद-जदयू के बीच गठबंधन होने पर ये सीट जदयू के खाते में चली गई थी। लेकिन टिकट कटते ही राणा रणधीर ने पाला बदला और बीजेपी में शामिल हो गए। इस चुनाव में उन्होंने दो बार के विधायक शिवजी राय को हराया। राणा रणधीर को 43.9% वोट मिले। वहीं संजीव राय को 32.3% वोट हासिल हुए थे।
बीजेपी – राणा रणधीर
राजद – मदन प्रसाद शाह
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Rana Randhir | BJP | 61054 | Shivajee Rai | JD(U) | 44832 |
2010 | Shivjee Rai | JD(U) | 40478 | Rana Randhir | RJD | 30356 |
OCT 2005 | Shivjee Rai | JD(U) | 47990 | Rana Randhir | RJD | 28512 |
FEB 2005 | Rana Randhir | RJD | 39777 | Shivjee Rai | JD(U) | 36586 |
2000 | Sita Ram Singh | RJD | 64285 | Rajesh Kumar Roshan Alias Bablu Deo | SAP | 43476 |
1995 | Sita Ram Singh | JD | 47614 | Krishna Chandra | SAP | 18705 |
1990 | Sita Ram Singh | JD | 66093 | Ramji Singh | BJP | 24130 |
1985 | Sitaram Singh | JNP | 18000 | Ram Nandan Singh | INC | 15427 |
1980 | V Raj Kishore Singh | INC(I) | 48722 | Mahendra Rai | JNP(SC) | 20230 |
1977 | Rup Lal Rai | INC | 16962 | Mahendra Rai | JNP | 13137 |
1972 | Rajpati Devi | CPI | 23085 | Mahendra Rai | IND | 12266 |
1969 | Mahendra Bharti | CPI | 22443 | Ruplall Rai | INC | 11044 |
1967 | M. Bharati | CPI | 30344 | M.P. Yadav | INC | 6495 |
1962 | Mangal Prasad Yadav | INC | 7697 | Ruplal Rai | SWA | 5974 |
1957 | Rooplal Rai | IND | 17382 | Braj Bihari Sharma | INC | 9511 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…