अगले 48 घंटे में कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, दिल्ली को मानसून के लिए करना पड़ेगा इंतजार

Follow न्यूज्ड On  

भीषण गर्मी और उमस से परेशान देशवासियों को जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अगले 48 घंटों में देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटे के भीतर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में मानसून बिहार में भी दस्तक दे सकता है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में गहरा होते कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ पर नजर रखना जरूरी है। विभाग के अनुसार दक्षिण गुजरात, दक्षिण मध्यप्रदेश, झारखंड और बिहार की ओर मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां बन रही हैं, जिसकी वजह से अगले 48 घंटों में इन राज्यों के भी कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि हालांकि, मानसून के दिल्ली पहुंचने में अभी वक्त है। पहले यह देखना होगा कि मानसून मध्यप्रदेश और फिर यूपी पहुंचता है। उसके बाद ही यह दिल्ली पहुंचेगा जिसमें अभी लंबा समय है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी जबरदस्त बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे के अंदर तेलंगाना, असम और मेघालय में अलग-अलग समय पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले 24 घंटों में कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश का अनुमान है।


मानसून ने केरल में सही समय पर दी दस्तक

This post was last modified on June 12, 2020 7:24 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022