मेट्रो में हुई अश्लील हरकत सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जागी दिल्ली पुलिस

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)| लाख कोशिशों और सुरक्षा इंतजामों के बाद भी मेट्रो में यात्रा करने वाले मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में घटी घटना ने तो मेट्रो में अश्लीलता की पराकाष्ठा ही पार कर डाली। यह अलग बात है कि पुलिस घटना को दबाने में जुटी रही, मगर पीड़िता ने आरोपी की फोटो खींच ली और उसे अदालत में घसीट ले आई। घटना को गले की फांस बनती देख अब दिल्ली मेट्रो पुलिस ने भी पड़ताल के नाम पर हाथ पांव मारने शुरू कर दिए हैं। यह शर्मनाक घटना बुधवार शाम दिल्ली मेट्रो में घटी थी। बवाल तब मचा जब पीड़िता ने घटना के बारे में सोशल मीडिया पर सब कुछ वायरल कर दिया। पीड़िता दिल्ली से गुरुग्राम अपने घर लौट रही थी। घटनाक्रम के अनुसार, पीड़िता मेट्रो के कोच नंबर 7 में टू-सीटर वाली सीट पर बैठी हुई थी। पास ही एक मनचला खड़ा था, जो लगातार लड़की को घूरे जा रहा था।

पीड़िता द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की गई जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अश्लील हरकत कर रहे मनचले का किसी तरह से फोटो खींच लिया। आरोपी को सबक सिखाने के लिए पीड़िता घिटोरनी मेट्रो स्टेशन पर उतरकर थाने पहुंची। थाने वालों ने पीड़िता को भगा दिया। तब लड़की ने महिला हेल्पलाइन पर घटना की जानकारी दी। खुद के गले में फंदा फंसता देख घिटोरनी मेट्रो थाना पुलिस ने यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ आदि की धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज किया।

जानकारी के मुताबिक, घटना शाम छह बजे के आसपास यलो लाइन मेट्रो में घटी थी। मेट्रो पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 25-26 साल के आसपास है। वहीं शिकायतकर्ता लड़की की आयु 24 साल है। पीड़िता दिल्ली में प्राइवेट जॉब करती है। पीड़िता ने पुलिस को जो फोटो दी है पुलिस उसी के सहारे आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। घटना को घटे दो दिन बीत चुके हैं।

इस बाबत डीसीपी मेट्रो और दिल्ली पुलिस मुख्यालय प्रवक्ता की तरफ से अभी तक फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022