महाराष्ट्र: सरकार गठन पर संकट बरकरार, अब शरद पवार पर निगाहें

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई | महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर मौजूदा राजनीतिक संकट के बीच अब सबकी निगाहें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार पर हैं, जो स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने संकेत दिया कि सहयोगी कांग्रेस के साथ लगातार बैठकें करने में व्यस्त पवार बुधवार दोपहर एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री के पद पर कोई समझौता नहीं हो सकता लेकिन अन्य पदों पर समझौता किया जा सकता है।

हालांकि शिवसेना खेमा इसे अपने लिए दरवाजे बंद होना मान रहा है और वह अन्य विकल्पों के अंतिम रूप लेने की उम्मीद कर रहा है।

शिवसेना ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा को लोकसभा चुनाव से पहले का अपना वादा याद रखना चाहिए, जिसमें 30 महीने उनका मुख्यमंत्री होने की शर्त भी शामिल है, लेकिन भाजपा ने यह कहते हुए इसका जवाब दिया कि शिवसेना ने अभी तक इस संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं दिया है।

सेना के सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री के पद को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई थी जिसके बाद भाजपा से गठबंधन किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश करना जनादेश का अपमान होगा और राज्य के लोगों के साथ अन्याय होगा।

This post was last modified on November 6, 2019 12:55 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022