महाराष्ट्र विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस बने विपक्ष के नेता

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को रविवार को यहां महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में निर्विरोध चुना गया। विधानसभा अध्यक्ष नाना एफ. पटोले ने सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी और विपक्ष के विधायकों द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के बीच फडणवीस के नाम की घोषणा की।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, जयंत पाटिल, एकनाथ शिंदे, बालासाहेब थोरात जैसे नेताओं ने फडणवीस को बधाई दी और पद के लिए उनके चुनाव का स्वागत किया।

फडणवीस (49) अक्टूबर 2014 में पहली बार भाजपा की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद उन्होंने नवंबर 2019 में भी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हालांकि, उनकी यह सरकार मुश्किल से 80 घंटे भी नहीं चल सकी और राज्य में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के गठबंधन ने सरकार बना ली।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य फडणवीस नागपुर से हैं और उन्हें 1997 में पांच साल के लिए नागपुर नगर निगम के मेयर के रूप में चुना गया था। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।


महाराष्ट्र: विधानसभा स्पीकर चुने गए नाना पटोले, बीजेपी ने नहीं उतारा प्रत्याशी

This post was last modified on December 1, 2019 3:59 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022