मलाइका ने डांस फ्लोर पर थिरकते हुए मनाया जन्मदिन

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)| बॉलीवुड अदाकारा व डांसर मलाइका अरोड़ा ने अपना जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया। उन्होंने मंगलवार की रात मुंबई में अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया। वह अपनी अद्भुत शैली में डांस फ्लोर पर थिरकती नजर आई। इस दौरान उनके साथ अभिनेता अर्जुन कपूर भी नजर आए। मलाइका व अर्जुन के प्रशंसकों ने इंस्टाग्राम पर साझा किए एक वीडियो में दोनों को मस्ती करते हुए देखा। वह दोनों अलग-अलग वीडियो में दिखाई दिए, लेकिन दोनों की एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब देखी गई, जिसमें वह एक साथ दिखे।

यह तस्वीर अभिनेता अर्जुन रामपाल ने साझा की, जिसमें मलाइका उनके व अर्जुन कपूर के साथ पोज देती दिखाई दी।

अर्जुन रामपाल ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “मेरे अर्जुन और अर्जुन आ गए। जन्मदिन की शुभकामनाएं मलाइका।”

इस दौरान अभिनेत्री करीना कपूर और उनकी बहन करिश्मा कपूर ने भी मौजूदगी दर्ज कराई।

करीना ने भी पोस्ट करते हुए लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं मलाइका।”

मलाइका ने कहा, “यह पिछले 6-7 वर्षो में पहली बार है कि मैं यहां शहर में हूं। इसलिए मैंने अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाने का फैसला किया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022