राम मंदिर निर्माण 6 से 8 महीनों में शुरू होगा : विहिप प्रमुख (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)| अयोध्या में राम जन्म भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से फैसला आने में एक महीने से भी कम समय बचा है। मगर इससे पहले ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राम मंदिर निर्माण शुरू करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित कर ली है। आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में इसके अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अगले छह से आठ महीनों में विवादित स्थल पर मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।

आलोक कुमार ने कहा, “चूंकि यह मर्यादा पुरुषोत्तम का मंदिर है और वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो सभी कानूनों को स्थापित करने के साथ ही उनका पालन करते हैं। हम भी इसका पालन करेंगे। यह अनुपालन पूरा करने में छह से आठ महीने लग सकते हैं।”

शीर्ष अदालत में पहले ही दोनों पक्षों की दलीलें समाप्त हो चुकी हैं। अब भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जिससे पहले इस पर फैसला आने की पूरी उम्मीद है। गोगोई ने अयोध्या मामले को देख रही पीठ का नेतृत्व किया है।

फैसला आने के साथ ही देश के सबसे पुराने भूमि विवादों में से एक अयोध्या मामले का निपटारा हो सकेगा, जिस पर हिंदू और मुसलमान दोनों ही अपना दावा करते रहे हैं।

विवादित भूमि पर राम मंदिर के निर्माण के लिए विहिप ने दशकों से आंदोलन का नेतृत्व किया है और अब उसे उसके पक्ष में फैसला आने की उम्मीद है।

कुमार से पूछा गया कि अगर फैसला उनके पक्ष में नहीं आया तो क्या सरकार कानून लाने की कोशिश करेगी? इस पर उन्होंने कहा, ‘अगर’ का कोई सवाल नहीं है।”

कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन पर तंज कसा, उन्होंने विवादित स्थल का नक्शा पेश किया था। जबकि हिंदू महासभा द्वारा इसे पहले ही पेश किया जा चुका था।

कुमार ने आईएएनएस को बताया, “हो सकता है कि वह निराश हों। हो सकता है कि उन्होंने महसूस किया कि मुसलमान अदालत को समझाने में विफल रहे हैं और शायद उनकी कमजोरी आक्रामकता के रूप में मुखर हुई है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022