मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार के 6 नए आरोप

Follow न्यूज्ड On  

कुआला लुम्पुर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)| मलेशिया की एक अदालत ने गुरुवार को सरकार के स्वामित्व वाले वनमलेशिया डेवलपमेंट बीरहद (वनएमडीबी) फंड में कथित गबन के संबंध में पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर भ्रष्टाचार के छह नए आरोप तय किए हैं। समाचार एजेंसी एफे की खबर के मुताबिक, 65 वर्षीय नजीब पिछले आरोपों के लिए जमानत पर बाहर हैं। उनके ऊपर पद के दुरुपयोग और सरकारी फंडों के धन शोधन का आरोप है। इस दौरान वह अदालत में ही मौजूद थे।

नजीब के साथ पूर्व ट्रेजरी महासचिव इरविन सेरीगर पर भी भ्रष्टाचार के समान आरोप तय किए गए हैं।

प्रत्येक आरोप के लिए दो से 20 साल की कैद का दंड है, जिसके साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

स्थानीय मीडिया की खबर के मुताबिक, हालांकि दोनों को आरोपों के लिए दोषी नहीं ठहराया गया है।

नए आरोप नजीब के खिलाफ पहले से चल रहे भ्रष्टाचार के 32 मामलों में जुड़े हैं, यह सभी आरोप वनएमडीबी जांच से संबंधित हैं।

अदालत नजीब की पत्नी रोसमाह मंसूर का बयान गुरुवार शाम को दर्ज करने की योजना बना रही है। मंसूर पर भ्रष्टाचार योजना के संबंध में धन शोधन और कर चोरी के 17 मामलों में आरोप हैं। इन आरोपों के लिए रजाक पर अभियोग चल रहा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022