मनमोहन सिंह वित्तीय मामलों की संसदीय समिति के लिए मनोनीत

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को वित्तीय मामलों की संसदी की स्थायी समित के लिए मनोनीत किया गया है। मनमोहन सिंह राज्यसभा सदस्य के रूप में दोबारा निर्वाचित हुए हैं। वह अगस्त में राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।

राज्यसभा की बुलेटिन के अनुसार, सभापति ने राज्यसभा के सदस्य डॉ. मनमोहन सिंह को वित्तीय मामलों की संसदीय समिति में दिग्विजय सिंह की जगह मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन छह नवंबर 2019 से प्रभावी है।

सभापति ने राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को भी शहरी विकास मामलों की समिति के लिए मनोनीत किया है और उनका भी मनोनयन 6 नवंबर 2019 से प्रभावी है।

मनमोहन सिंह 1991 से 1996 के दौरान वित्तमंत्री भी रहे हैं। वह इस साल सितंबर में बतौर राज्यसभा सदस्य अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद अवकाश प्राप्त करने से पहले सितंबर 2014 से लेकर मई 2019 तक इस समिति के सदस्य थे।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा 31 सदस्यीय इस समिति के अध्यक्ष हैं।

बताया जाता है कि मनमोहन सिंह को वित्त मामलों की संसदीय समिति में शामिल करने के मकसद से ही दिग्विजय सिंह ने इस समिति से इस्तीफा दे दिया था।

This post was last modified on November 12, 2019 1:21 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022