झारखंड चुनाव: आजसू ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Follow न्यूज्ड On  

रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) ने सोमवार को अपने 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी प्रमुख सुदेश महतो सिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। रांची में आजसू के प्रवक्ता देवशरण भगत ने सोमवार शाम प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो की अध्यक्षता में रविवार को हुई पार्टी की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद पार्टी के प्रत्याशियों के नाम तय किए गए हैं।

पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो खुद सिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। उनके अलावा रामगढ़ से सुनीता चौधरी, लोहरदगा से नीरू शांति, हुसैनाबाद से शिवपूजन मेहता, गोमिया से लंबोदर महतो, बड़कागांव से रौशनलाल चौधरी तथा चंदनकियारी से उमाकांत रजक को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा जुगसलाई से रामचंद्र सहिस, सिमरिया से मनोज चंद्रा, चक्रधरपुर से रामलाल मुंडा तथा सिंदरी से सदानंद महतो को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

गौरतलब है कि अब तक सीट बंटवारे को लेकर भाजपा और आजसू में से किसी ने कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। इस संबंध में पूछे जाने पर आजसू प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार को सुदेश महतो संवाददाता सम्मेलन में इन सभी प्रश्नों के उत्तर देंगे और सीट बंटवारे को लेकर बात रखेंगे।

भाजपा पहले ही 52 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। भाजपा ने भी चक्रधरपुर और सिमरिया से अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है।उल्लेखनीय है कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होना है।


झारखंड: एनडीए में घमासान के बीच चिराग पासवान का ऐलान- 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी एलजेपी

भाजपा के सामने झारखंड में भी गठबंधन की समस्या

This post was last modified on November 12, 2019 1:14 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022