दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: मॉडल टाउन विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Model Town Assembly seat

Follow न्यूज्ड On  

Model Town Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। मॉडल टाउन विधानसभा सीट (Model Town Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट चांदनी चौक लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के अखिलेश पति त्रिपाठी ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी विवेक गर्ग को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में मॉडल टाउन सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर मौजूदा विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने आप सरकार के पूर्व मंत्री और करावल नगर से विधायक रहे कपिल मिश्रा को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने आकांक्षा ओला पर दांव आजमाया है।

मॉडल टाउन विधानसभा सीट (Model Town Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का मॉडल टाउन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Model Town seat) दिल्‍ली के पॉश इलाकों में शुमार है। यह इलाका उत्‍तर पश्चिम दिल्‍ली जिले का हिस्‍सा है। यह क्षेत्र 1950 तक सामान्‍य बस्‍ती था। 1950 में दिल्‍ली सरकार ने इसे विकसित कराया और यहां कॉलोनियां बनवाईं। यह क्षेत्र रिंग रोड और आउटर रिंग रोड से जुड़ा होने के साथ ही दिल्‍ली मेट्रो के दो स्‍टेशन भी इसी क्षेत्र से गुजरते हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र में बड़े बड़े शॉपिंग मॉल्‍स, शोरूम समेत कई चर्चित बाजार भी हैं।

मॉडल टाउन सीट (Model Town seat) पर पहली बार साल 1977 में विधानसभा चुनाव कराए गए। तब यहां से जनता पार्टी के महावीर वैद ने कांग्रेस के चमन लाल वर्मा को हराया और विधायक बने। कांग्रेस के कंवर करण सिंह ने इस सीट पर लगातार 3 बार जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस इस सीट से कुल 4 बार विजेता बनी। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के अखिलेशपति त्रिपाठी विधायक हैं। वह लगातार दूसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए हैं।

मॉडल टाउन विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 153672 है, जिनमें पुरुष मतदाता 85192 और महिला मतदाता 68477 हैं। पिछले चुनाव में 67.88 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

मॉडल टाउन विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

अखिलेश पति त्रिपाठी, आप – 54628
विवेक गर्ग, बीजेपी – 37922

हार का अंतर – 16706

मॉडल टाउन विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – अखिलेश पति त्रिपाठी
BJP – कपिल मिश्रा
Congress – आकांक्षा ओला

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


दिल्ली: आप के सभी 70 उम्मीदवार घोषित, 15 विधायकों का टिकट कटा

Delhi Elections 2020: 57 सीटों पर BJP ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

This post was last modified on January 20, 2020 6:12 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022