International Yoga Day 2019 : PM मोदी ने रांची में 30,000 लोगों के साथ किया योग

Follow न्यूज्ड On  

रांची | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रांची में लगभग 30,000 लोगों के साथ योग किया। यहां प्रभात तारा मैदान में लगभग 45 मिनट तक योग सत्र चला। प्रधानमंत्री ने सत्र शुरू होने से पहले इसमें भाग लेने वाले लोगों को संबोधित किया।

मोदी ने सत्र से पहले अपने संबोधन में कहा, “योग हमेशा शांति और सद्भाव से जुड़ा रहा है। मैं लोगों को योग अपनाने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं लोगों से इसे जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह करता हूं।”

उन्होंने वैश्विक दर्शकों तक पहुंच बनाने के लिए कुछ मिनटों के लिए अंग्रेजी में बोला।

मोदी ने कहा, “योग जाति, धर्म, क्षेत्र और किसी भी सीमा से परे है।” उन्होंने कहा, “योग में शराब की लत से छुटकारा पाने और मधुमेह का समाधान है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “इस वर्ष, योग का विषय हार्ट केयर है। देश में विशेष रूप से युवा पीढ़ी के बीच दिल से संबंधित समस्याओं में कई गुना वृद्धि हुई है। योग को निवारक उपाय के रूप में अपनाया जाना चाहिए।”

सत्र का संचालन नई दिल्ली स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक एम. बासवा रेड्डी ने किया।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने सहित योग मुद्राओं के विभिन्न रूपों का प्रदर्शन किया गया।

सत्र समाप्त होने के बाद, प्रधानमंत्री ने प्रतिभागियों के साथ समय बिताया, जहां बच्चों और युवाओं ने मोदी के साथ सेल्फी क्लिक की और हाथ मिलाया।

एक प्रतिभागी ने कहा, “हमारे लिए करीब से प्रधानमंत्री को देखना महान क्षण था।”

मोदी के साथ झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुबर दास, आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र केसरी सहित अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद थे।


झारखंड : PM मोदी के साथ योग दिवस मनाने को रांची तैयार, 18 हजार लोग होंगे शामिल

This post was last modified on June 21, 2019 9:57 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022