मोदी ने समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले को दी श्रद्धांजलि

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्विटर पर 19वीं सदी की समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय समाज में जाति और लिंग भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली फुले को अन्य लोगों ने भी ट्वीट कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सावित्रीबाई फुले हैशटैग 25 ट्वीट के साथ ट्रेंड हुआ। ट्विटर पर लोगों ने महान समाज सुधारक की तस्वीरें साझा करते हुए समाज में उनके योगदान को याद किया।

मोदी ने ट्वीट किया, “सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उन्होंने सामाजिक एकता, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक चेतना के लिए उनका संघर्ष देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।”

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “पहली महिला शिक्षक को श्रद्धांजलि, जिन्होंने महिला शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने हम सभी के लिए बहुत अपमान और भेदभाव का सामना करना पड़ा।”

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, “आइए, ब्राह्मणवादी पितृसत्ता के खिलाफ सावित्रीबाई फुले की लड़ाई को याद करें। उन्होंने हिंदू धार्मिक विश्वास के विपरीत लड़कियों को शिक्षा दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। आज वास्तव में ‘शिक्षक दिवस’ है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022