झारखंड: जब PM मोदी ने विधायकों को बताया फोटो खिंचवाने का सही तरीका

Follow न्यूज्ड On  

रांची | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधायकों को समूह तस्वीर (ग्रुप फोटोग्राफी) खिंचवाने का सही तरीका बताया। झारखंड के दौरे पर गए मोदी ने गुरुवार को किसी फोटो विशेषज्ञ की तरह राज्य के विधायकों को समूह में फोटो खिंचवाने के बेहतर तरीके के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने रांची में 465 करोड़ रुपये की लागत से 39 एकड़ जमीन पर बनाए गए राज्य विधानसभा भवन का उद्घाटन किया। विधानसभा भवन में कुल 162 विधायकों की बैठने की क्षमता है।

मोदी ने नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करने के बाद झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव और मुख्यमंत्री रघुबर दास के साथ भवन का निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण करने के बाद राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के अलावा अन्य विधायकों के साथ मोदी भवन के मुख्य हॉल में पहुंच गए। इस दौरान यहां सामूहिक तस्वीर खिंचवाने की तैयारी शुरू हो गई। इस मौके पर विधायकों ने (ज्यादातर भाजपा के) फोटो खिंचवाने के लिए मोदी के करीब आना शुरू कर दिया।

मोदी ने सबसे पहले विधायकों से अनुरोध किया कि वे थोड़ा फैल जाएं ताकि समूह की तस्वीर ली जा सके। विधायक हालांकि इसमें नाकाम रहे, तो मोदी उनसे अलग होकर सामने आए। उन्होंने अपने हाथों से संकेत देते हुए बताया कि विधायकों को उनकी दोनों ओर किस तरह से फैलकर फोटो खिंचवाना चाहिए। उनके इस इशारे के बाद सभी ने यही तरीका अपनाया और तब जाकर सही समूह फोटो लिया जा सका।

भाजपा के विधायक फूलचंद मंडल ने आईएएनएस को बताया, “यह मेरे लिए एक यादगार क्षण था। मोदी जी के ऐसा करने से पहले ही हमें फैल जाना चाहिए था। हम हमेशा मोदी जी द्वारा समूह की फोटो खिंचवाने के तरीके को याद रखेंगे।”


झारखंड: चुटूपालू घाटी में बड़ा हादसा, 9 गाड़ियां आपस में टकराईं, 5 लोगों की माैत

This post was last modified on September 13, 2019 10:25 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022