मोदी, शाह की फैलाई हिंसा, घृणा के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हों : राहुल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)| नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ राजघाट पर सोमवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने छात्रों और युवाओं से इसमें शामिल होने की अपील की है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “छात्रों और युवाओं, सिर्फ भारत को महसूस करना ही पर्याप्त नहीं है। ऐसे समय में यह महत्वपूर्ण है कि आप भारत हैं और भारत को नफरत से नष्ट नहीं होने देंगे।”

उन्होंने कहा, “मोदी-शाह द्वारा भारत में फैलाई गई घृणा और हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन में आज अपराह्न तीन बजे राजघाट पर हमसे जुड़िए।”

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “यह देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनत के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है। देश को फूट डालो और राज करो की राजनीति से बचाना है।”

उन्होंने कहा, “आइए आज अपराह्न् तीन बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।”

कांग्रेस ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ राजघाट पर प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। राहुल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए उनपर छात्रों और युवाओं का भविष्य नष्ट करने का आरोप लगाया था।

कांग्रेस छात्रों और अन्य नागरिकों के समर्थन में आकर सरकार पर जनता की आवाज नहीं सुनने का आरोप लगाया था।

हालांकि सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन में भाग नहीं लेने पर कांग्रेस की आलोचना भी हो रही है।

जामिया इस्लामिया में हिंसक प्रदर्शन होने के अगले दिन राहुल गांधी किसी आधिकारिक दौरे पर सियोल के लिए रवाना हो गए।

उनकी अनुपस्थिति में उनकी बहन ने कमान संभाली और मंगलवार को इंडिया गेट पर छात्रों पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022