मां बेटे के लिए बहू खोजने में जुटी थी, अचानक एक फोन ‘आपका बेटा वीरगति को प्राप्त हुए हैं’

Follow न्यूज्ड On  

पूर्वी लद्दाख की  गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक अफ़सर समेत 20 सैनिक शहीद हो गए। इस झड़प में शहीद हुए 20 जवानों की सूची में झारखंड के एक और सपूत का नाम सामने आया है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बताया कि शहीद हुए 20 जवानों की सूची में झारखंड के संताल परगना के एक भाई का नाम शामिल है। वीरगति प्राप्त करने वाले गणेश हांसदा (Ganesh Hansda) पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा के निवासी थे।

इस बात की जानकारी देते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी की पूरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शहीद होने वालों की सूची से यह दूसरा नाम है।

मरांडी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी शहीद जवानों की दिवंगत आत्मा को शांती प्रदान करें। पूरा देश इन जवानों का हमेशा ऋणी रहेगा।

गणेश दो साल पहले ही भारतीय सेना में गए थे। महज 23 वर्ष की आयु में उन्‍होंने वतन के लिए खुद की कुर्बानी दे दी। गणेश के पिता सुबदा हांसदा किसान एवं मां कापरा हांसदा गृहणी हैं, उनके बड़े भाई दिनेश हांसदा गांव में रहकर खेती करते हैं।

शहीद गणेश हांसदा की अभी शादी भी नहीं हुई थी, उनकी मां गणेश के लिए बहु की तलाश कर रही थी। सेना मुख्यालय की ओर से शहीद के परिवार को सूचना भेज दी गई है। इस खबर की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

सेना ने शुरू कहा कि एक अधिकारी और दो सैनिक शहीद हुए। लेकिन देर शाम बयान में कहा गया कि 17 अन्य सैनिक जो ऊंचाई पर शून्य से नीचे तापमान में गतिरोध के स्थान पर ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्होंने दम तोड़ दिया है।

जिसके बाद शहीद हुए सैनिकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प क्षेत्र में यथास्थिति बदलने से हुई।

जबकि चीन (China) ने दावा किया कि गलवान घाटी क्षेत्र पर उसकी हमेशा संप्रभुता रही है और आरोप लगाया कि भारतीय सैनिकों ने जानबूझकर उकसाने वाले हमले किए जिस कारण गंभीर संघर्ष हुआ और सैनिक हताहत हुए।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022