बंदूक का लाइसेंस चाहिए तो गौशाला में दान करने होंगे 10 कंबल, जानिए कहां मिल रही है यह छूट

Follow न्यूज्ड On  

मध्य प्रदेश के ग्वालियर कलेक्टर के एक फरमान की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल जिले के कलेक्टर साहब ने हथियार का लाइसेंस हासिल करने वालों के लिए एक खास शर्त रखी है। बंदूक लाइसेंस की चाहत वालों की भीड़ के चलते ग्वालियर के जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले को 10 कंबल दान करना जरूरी है। शनिवार को कलेक्टर अनुराग चौधरी गोसेवकों की बैठक में गए थे, जहां गायों को ठंड से बचाने के उपायों पर चर्चा हुई। इसी कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने यह शर्त रखी।

ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया, “बंदूक का लाइसेंस चाहिए तो गौशाला में दान करने होंगे कम से कम 10 कंबल।”

कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कहा कि गायों को सर्दी से बचाने के लिए ऐसा किया गया है। अगर ग्वालियर में किसी को बंदूक का लाइसेंस चाहिए तो उसे 10 कंबल दान करने होंगे। चौधरी कहते हैं कि जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि लाइसेंस के लिए 10 कंबलों का दान जरूरी है। उन्होंने कई गौशालाओं की क्षमता से ज्यादा गायों की संख्या को देखते हुए यह आदेश दिया।

अनुराग चौधरी आगे कहते हैं, “ग्वालियर के लोगों में हथियारों के प्रति क्रेज है। उन्हें आत्मरक्षा की भी जरूरत है। इसलिए, एक बार जब वे हथियार का लाइसेंस प्राप्त करने में वरीयता प्राप्त करने के लिए कंबल दान करते हैं तो हमारे पास आश्रित गायों के लिए अधिक कंबल होंगे। इससे पहले ऐसे आवेदकों को पौधे रोपने के लिए कहने का हमारे निर्णय का अच्छा परिणाम निकला और शस्त्र लाइसेंस चाहने वालों ने 17000 पौधे लगाए थे।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022