मायावती का हमला, कहा- मप्र की कमलनाथ और उप्र की योगी सरकार एक जैसी

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 14 फरवरी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार व उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को ‘एक जैसा सरकारी आतंक’ करने वाली सरकार करार दिया है।

ट्विटर पर सक्रिय हुई बसपा अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को घेरा और राज्य सरकार पर भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जैसी कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आतंक फैला रही है। इन दोनों का कृत्य निंदनीय है।

मायावती ने लिखा, “कांग्रेस की मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा की तरह गोहत्या के शक में मुसलमानों पर रासुका के तहत बर्बर कार्रवाई की।”

उन्होंने लिखा कि अब उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने एएमयू के 14 छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया। दोनों सरकारी आतंक है व अति-निन्दनीय है। लोग फैसला करें कि दोनों सरकारों में क्या अन्तर है?

This post was last modified on February 14, 2019 5:49 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022