मप्र : कमलनाथ के शपथ ग्रहण का मंच बनेगा ‘विपक्षी एकता’ का प्रतीक

Follow न्यूज्ड On  

 भोपाल, 16 दिसंबर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता कमलनाथ सोमवार को यहां एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

 इस समारोह में कई विपक्षी दलों के नेताओं के पहुंचने की संभावना है और यह शपथ ग्रहण सामारोह विपक्षी एकता का मंच भी बनने वाला है। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे जंबूरी मैदान में होने जा रहा है। इस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, समाजवादी नेता शरद यादव, राकांपा के शरद पवार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी सहित कई अन्य दलों के नेताओं के भी आने की संभावना जताई जा रही है।

इस आयोजन के लिए जंबूरी मैदान को भव्य रूप से सजाया गया है। बीते दो दिनों से युद्धस्तर पर जंबूरी मैदान को आकर्षक ढंग से सजाने का अभियान जारी है।

जंबूरी मैदान की पहचान भाजपा के भव्य आयोजन के लिए रही है, क्योंकि भाजपा और शिवराज सरकार यहां समारोहों के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन करती आई है, अब उसी जगह से कांग्रेस के मनोनीत मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को न केवल शपथ लेंगे, बल्कि देशव्यापी विपक्ष की एकता का नारा भी बुलंद होगा। राज्य में डेढ़ दशक बाद कांग्रेस का वनवास खत्म हुआ है। सत्ता में वापसी के बाद सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है।

राज्यपाल आनंदीबेन द्वारा कमलनाथ को जब सरकार बनाने का आमंत्रण दिया गया तो कांग्रेस ने लाल परेड मैदान में शपथ का ऐलान किया था, मगर एक दिन बाद ही स्थान में बदलाव किया गया, अब शपथ ग्रहण समारोह जंबूरी मैदान में होने जा रहा है।

कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि जंबूरी मैदान में तैयारियां जोरों पर है, पार्टी के प्रमुख नेताओं सहित अन्य दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

राजधानी के जंबूरी मैदान में ही भाजपा की ओर से भव्य और बड़े आयोजन किए गए थे, अब इसी मैदान पर कांग्रेस भी शपथ ग्रहण समारोह करने जा रही है। भव्य पंडाल बनाया जा रहा है, आयोजन की तैयारी में वही अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हैं जो भाजपा शासनकाल में कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। कुल मिलाकर जंबूरी मैदान कांग्रेस नेता कमलनाथ के लिए वैसे ही सज रहा है जैसे कभी शिवराज के लिए सजा था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022