मप्र में आकाश जैसा धरती को भी नीला करने की जुगत

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 19 नवंबर (आईएएनएस)। दुनिया में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस मनाया जाएगा, बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था यूनिसेफ ने इस बार गो ब्ल्यू थीम के जरिए बाल अधिकार और जलवायु परिवर्तन को मुद्दा बनाया है। यूनिसेफ की थीम को मध्य प्रदेश में पर्यटन विकास निगम, प्रशासन, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अलावा आमजन का भी साथ मिला है। यही कारण है कि आसमान की तरह जमीन को भी नीला रंग में रंगा जा रहा है।

राज्य के पर्यटन विकास निगम की कई इमारतें नीले रंग की रोशनी से नहाई हुई है तो अन्य सरकारी इमारतों को भी इस रंग की रोशनी से सराबोर किया जा रहा है। वहीं आदिवासी इलाके धार और झाबुआ के कई गांव के लेागों ने अपने आवासों को ही नीले रंग से रंग दिया है और तरह-तरह के पेड़ों के चित्र बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।

राज्य के दो आदिवासी जिलों — धार और झाबुआ में तो ग्रामीणों ने अपने घरों को ही नीला रंग दे दिया है। धार जिले का कनेड़ीपुरा गांव के सभी 250 घर नीले रंग से रंगे गए हैं। साथ ही आकर्षक पेड़ों के चित्र भी उकेरे गए हैं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। इसी तरह झाबुआ जिले के गोपालपुरा के कई घर नीले रंग में तो रंगे ही हैं।

इन आदिवासी गांव में यूथ फॉर चिल्ड्रन के युवा वॉलिंटियर एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा ब़च्चों का सहयोग किया जा रहा है। तो वहीं धार के जिलाधिकारी आलोक सिंह भी इस अभियान में सहयोग कर रहे है। धार की पर्यटन स्थली मांडू का जहाज महल और सिविल अस्पताल नीली रोशनी से जगमगाने को तैयार है और इस तरह हर बच्चों के अधिकार का समर्थन किया जा रहा है।

यूनिसेफ की गो ब्ल्यू थीम का अर्थ है नए जन्मे बच्चे की बेहतर देखभाल, टीकाकरण का संदेश, बाल विवाह रोकना, साथ ही जलवायु परिवर्तन के प्रति सतर्क व सजग रहना।

यूनिसेफ संचार के विशेषज्ञ अनिल गुलाटी का कहना है कि यूनिसेफ के गो ब्ल्यू अभियान बाल अधिकार और जलवायु परिवर्तन जैसे समग्र विषय का हिस्सा है। इस अभियान के जरिए बाल अधिकारों और जलवायु परिवर्तन जैसे प्रमुख विषयों की पैरवी के साथ समाज और बच्चों में जनजागृति लाना है।

वहीं दूसरी ओर इस मुहिम को राज्य के पर्यटन विकास निगम का भी भरपूर साथ मिला है। इसके चलते निगम ने अपनी सभी इमारतों के आगे के हिस्से पर नीले रंग की रोशनी करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में भोपाल नगर निगम भोपाल गेट, राजा भोज सेतु और झील सड़क को नीली रोशनी में रोशन करने जा रहा है।

–आईएएनएस

एसएनपी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022