मप्र में सरकार कौन चला रहा : शिवराज

Follow न्यूज्ड On  

 बड़वानी, 22 जनवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में बढ़ते अपराध और भाजपा नेताओं की हत्या को लेकर मंगलवार को सरकार पर हमला किया।

  उन्होंने कहा कि सवाल सरकार से करते हैं, मगर जवाब कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री (दिग्विजय सिंह) दे रहे हैं। सवाल उठता है कि वास्तव में मुख्यमंत्री कौन हैं, सरकार कौन चला रहा है? पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को बड़वानी के बलवाड़ी के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे के निवास पर पहुंचकर शोक जताया। वहां उन्होंेने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता और सरकार के मंत्री अनर्गल बयानबाजी में व्यस्त हैं। वे भाजपा नेताओं की हत्या के लिए पैसों के लेन-देन का विवाद और पार्टी का अंदरूनी मामला जैसे बयान देते हैं।

चौहान ने आगे कहा, “हम सवाल सरकार से करते हैं, तो जवाब पूर्व मुख्यमंत्री दे रहे हैं। समझना मुश्किल है कि सरकार चला कौन रहा है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं, वहीं सरकार में बैठे लोग बचकाना बयान दे रहे हैं। वे कहते हैं कि पैसे के लेन-देन में मंदसौर नगरपालिका अयक्ष की हत्या हुई। क्या महज 25 हजार रुपयों के लिए एक नगरपालिका अध्यक्ष की हत्या हो सकती है? वहीं मनोज ठाकरे की हत्या के मामले में भी पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022