IPL 2020: दिल्ली पर भारी पड़ी मुंबई, 5 विकेट से जीता मुकाबला

Follow न्यूज्ड On  

IPL 2020: दोनों टीमें संतुलित हैं और हर विभाग में निपुण, लेकिन शेख जाएद स्टेडियम में मुंबई दिल्ली से थोड़ा बेहतर साबित हुई। दिल्ली ने शिखर धवन (नाबाद 69 रन, 52 गेंद, 6 चौके, 1 छक्का) के अर्धशतक के दम पर 20 ओवरों में चार विकेट गंवाकर 162 रन बनाए। इस लक्ष्य को मुंबई ने क्विटंन डी कॉक (53 रन, 36 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के ) और सूर्यकुमार यादव (53 रन, 32 गेंद, 6 चौके, 1 छक्का) के अर्धशतकों की सहायता से 19.4 ओवरों में हासिल कर लिया।

मुंबई के लिए हालांकि यह स्कोर हासिल करना आसान नहीं था, क्योंकि दिल्ली की गेंदबाजी बेहद मजबूत है। अक्षर पटेल ने रोहित शर्मा (5) को आउट कर मुंबई को पहला झटका दिया। रोहित के जोड़ीदार डी कॉक ने इस मैच में रोहित की कमी पूरी की और अर्धशतक जमाया। सूर्यकुमार के साथ मिलकर वो दिल्ली की चिंताओं को बढ़ा रहे थे। रविचंद्रन अश्विन ने 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डी कॉक को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच करा मुंबई का दूसरा विकेट चटकाया। 10 ओवर बाद मुंबई का स्कोर 78/2 था और उसे जीतने के लिए 85 रन और चाहिए थे।

डी कॉक के बाद आए युवा ईशान किशन (28) भी अगले ओवर में पवेलियन लौटने वाले थे, लेकिन दिल्ली ने उन्हें रन आउट करने का मौका खो दिया। एक मौका छोड़ने के बाद दिल्ली ने दूसरा मौका नहीं छोड़ा लेकिन इस बार बल्लेबाज सूर्यकुमार थे जिनका कैच श्रेयस अय्यर ने पकड़ मुंबई को तीसरा झटका दिया।

यहां से मुंबई के पांच ओवरों में जीतने के लिए 33 रन चाहिए थे। हार्दिक पांड्या बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद किशन भी आउट हो गए। लेकिन क्रुणाल पांड्या (नाबाद 12) और कीरन पोलार्ड (नाबाद 11) ने मुंबई को दो गेंद पहले जीत दिला दी।

दिल्ली के लिए अभी तक शांत बैठे धवन के बल्ले से इस मैच में अहम अर्धशतकीय पारी निकली और इसी के दम पर दिल्ली एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

पृथ्वी शॉ (4) और अजिंक्य राहणे (15) के जल्दी आउट होने के बाद धवन ने कप्तान श्रेयस अय्यर (42) के साथ टीम को संभाला। दोनों इसमें सफल रहे और 85 रनों की साझेदारी की। ट्रेंट बोल्ट ने क्रुणाल पांड्या की गेंद पर शानदार कैच ले अय्यर को बाहर भेज दिया।

इसके बाद आए इन फॉर्म मार्कस स्टोइनिस (13) धवन के साथ हुई असमंजस में रन आउट हो गए। एलेक्स कैरी ने फिर धवन का साथ दिया और नाबाद 14 रन बनाए।

लेकिन दिल्ली को आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की कमी खली। मुंबई के गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को बड़े स्कोर तक नहीं जाने दिया।

–आईएएनएस

एकेयू/एसजीके

This post was last modified on October 12, 2020 8:50 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022