Munger Vidhan Sabha Seat: मुंगेर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में से मुंगेर विधानसभा की भौगोलिक स्थिति सबसे अलग है। मुंगेर सदर प्रखंड की कुतलुपुर, जाफरनगर, टीकारामपुर पंचायत तथा बरियारपुर प्रखंड की झौवाबहियार तथा हरिणमार पंचायत गंगा के पार है। इस कारण विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को यहां चुनाव प्रचार करने में काफी परेशानियों से जूझना पड़ता है, वहीं मतदान कराने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
मुंगेर विधानसभा सीट के 68 सालों के सफर में 16 विधायकों ने यहां का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन बीजेपी अभी तक इस सीट पर कोई चुनाव नहीं जीत सकी है। 2009 में हुए उप-चुनाव समेत यहां 16 चुनाव हुए हैं। इनमें तीन-तीन बार राजद, जदयू, कांग्रेस, दो बार जनता दल और एक-एक बार लोकदल, जनता पार्टी (सेक्युलर), जनता पार्टी, जनसंघ, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की है।
मुंगेर सीट पर मुस्लिम, यादव, भूमिहार निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यहां पासवान, ब्राह्मण, राजपूत, भूमिहार, रविदास की संख्या अच्छी-खासी है। साल 2015 में 54.4% वोट डाले गए थे।
कुल वोटरः 3.32 लाख
पुरुष वोटरः 1.80 लाख (54.2%)
महिला वोटरः 1.52 लाख (45.7%)
ट्रांसजेंडर वोटरः 27 (0.008%)
साल 2015 के विधानसभा चुनाव यहां से आरजेडी के विजय कुमार ने बीजेपी के प्रणव कुमार को शिकस्त दी थी। विजय कुमार को 77216 (45.63 फीसदी) और प्रणव कुमार को 72851 (43.05 फीसदी) वोट मिले थे।
बीजेपी- प्रणव कुमार यादव
राजद – अविनाश कुमार विद्यार्थी
रालोसपा – रूमा राज
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Vijay Kumar | RJD | 77216 | Pranav Kumar | BJP | 72851 |
2010 | Anant Kumar Satyarthy | JD(U) | 55086 | Shabnam Perwin | RJD | 37473 |
2009 | V.Prasad Gupta | RJD | 33684 | Mohamad Salam | JD(U) | 29533 |
2005-10-01 | Monazir Hassan | JD(U) | 59381 | Dhanraj Singh | INC | 21463 |
2005-02-01 | Dr. Monazir Hassan | JD(U) | 63222 | Rinki Devi | IND | 23680 |
2000 | Monazir Hassan | RJD | 50150 | Prof. Asfar Samsi | BJP | 41680 |
1995 | Monazir Hasan | JD | 35209 | Prabhat Ku. Mishra | INC | 24299 |
1990 | Ramdeo Singh Yadav | JD | 65545 | Prabhat Kumar Mishra | INC | 45776 |
1985 | Ramdeo Singh Yadav | LKD | 50272 | Izharul Haque | INC | 30725 |
1980 | Ramdeo Singh Yadav | JNP(SC) | 40788 | Izharul Haque | INC(I) | 36081 |
1977 | Syed Jabir Hussain | JNP | 49222 | Ramdeo Singh Yadav | IND | 7781 |
1972 | Prafulla Kumar Mishra | INC | 26168 | Pratapnarain Singh | IND | 15607 |
1969 | Ravish Chandra Verma | BJS | 19352 | Prafulla Kumar Mishra | INC | 16800 |
1967 | Hasim | SSP | 25562 | J. P. Yadav | BJS | 20941 |
1962 | RamgovINDSingh Verma | INC | 19538 | Jagdambi Prasad Yadav | JS | 15572 |
1957 | Nirpad Mukherji | INC | 18988 | Jagadambi Prasad Yadav | BJS | 8171 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…