UP: बसपा में बड़ा सांगठनिक बदलाव, मुनकाद अली बने नए प्रदेश अध्यक्ष, कई पदाधिकारी बदले

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ | बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को मुनकाद अली को प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके अलावा आर.एस. कुशवाहा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया। बसपा की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुनकाद अली ने बसपा से ही राजनीति की शुरुआत की थी और वह पूर्व राज्यसभा सांसद हैं। वह पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

इसके अलावा पार्टी में बड़े बदलाव करते हुए कई पदाधिकारी बदल दिए हैं। लोकसभा में बसपा दल के नेता दानिश अली की जगह अब श्याम सिंह यादव होंगे। जबकि रितेश पांडेय को लोकसभा का उपनेता बनाया गया है। वहीं गिरीशचंद्र जाटव पहले की तरह ही मुख्य सचेतक बने रहेंगे।

ज्ञात हो कि बहुजन समाज पार्टी ने सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 10 सीटों पर विजय मिली थी।


UP: शिक्षक की शिकायत करने पर स्कूल ने 9 वर्षीय छात्र को दिया ‘चरित्रहीन’ का सर्टिफिकेट

This post was last modified on August 8, 2019 10:16 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022