Muzaffarpur Vidhan Sabha Seat: मुजफ्फरपुर सीट पर इस बार उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। इस बार बीजेपी यहां हैट्रिक लगाने की कोशिश करेगी। एक तरह विपक्षी दलों का महागठबंधन तो दूसरी ओर जदयू-बीजेपी गठबंधन अपनी किस्मत आजमा रहा है।
मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव साल 1952 में हुआ था, तब यहां से शिव नंदा पहले विधायक थे। दूसरे चुनाव में 1957 सारण के महामाया प्रसाद चुनाव जीते थे और 1967 में तो वह पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने थे। विधानसभा चुनाव-1957 में महामाया प्रसाद ने कांग्रेसी महेश बाबू को शिकस्त दी।
फिलहाल इस सीट से बिहार सरकार के मंत्री और BJP नेता सुरेश कुमार शर्मा विधायक हैं। सुरेश कुमार पिछले 20 साल से मुजफ्फरपुर विधानसभा के चुनावी अखाड़े में अपनी किस्मत आजामा रहे हैं। इससे पहले साल 2000 और 2005 के चुनाव वो हार गए थे, जबकि पिछली दो बार से ये सीट उन्हीं के पास है।
इस सीट पर मुस्लिम, राजपूत, भूमिहार निर्णायक संख्या में हैं। वहीं ब्राह्मण, कुर्मी,रविदास, पासवान और यादव मतदाताओं की भी यहां बड़ी भूमिका है।
कुल आबादी – 41 लाख
कुल मतदाता – 3.14 लाख
पुरुष मतदाता- 1.67 लाख
महिला- 1.46 लाख
2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर BJP के सुरेश कुमार शर्मा को जीत मिली थी। बीजेपी उम्मीदवार सुरेश कुमार शर्मा ने जदयू के बिजेंद्र चौधरी को हराया था। सुरेश कुमार शर्मा को 95,594 वोट मिले थे, वहीं बिजेंद्र चौधरी के पक्ष में 65,855 वोट पड़े थे।
बीजेपी – सुरेश कुमार शर्मा
कांग्रेस – बिजेंद्र चौधरी
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Suresh Kumar Sharma | BJP | 95594 | Bijendra Chaudhary | JD(U) | 65855 |
2010 | Suresh Kumar Sharma | BJP | 72301 | Mohhammad Jamal | LJP | 25862 |
OCT 2005 | Vijendra Choudhary | IND | 59410 | Vinita Vijay | INC | 34572 |
FEB 2005 | Vijendra Chaudhary | IND | 50884 | Suresh Kumar Sharma | BJP | 36064 |
2000 | Vijendra Chaudhary | RJD | 86873 | Suresh Kumar Sharma | BJP | 60040 |
1995 | Vijendra Chaudhary | JD | 52000 | Raghunath Pandey | INC | 31503 |
1990 | Raghunath Pandey | INC | 82918 | Arun Ku. Sinha | JD | 29602 |
1985 | Raghunath Pandey | INC | 83495 | Rajeshwar Pd. Singh Bhikari | BJP | 13197 |
1980 | Raghunath Pandey | INC(I) | 69252 | Ram Kirpal Singh | BJP | 13409 |
1977 | Manjay Lal | JNP | 29446 | Ramdev Sharma | CPI | 15765 |
1972 | Ramdeva Sharma | CPI | 35071 | Akhauri Rajendra Prasad | BJS | 24305 |
1969 | Ramdeva Sharma | CPI | 20830 | Akhouri Rajendra Prasad | BJS | 19622 |
1967 | M.L. Gupta | INC | 15893 | R. Sharma | CPI | 14276 |
1962 | Devanandan Sahaya | INC | 14233 | Ramdeo Sharma | CPI | 10751 |
1957 | Mahamaya Pd. Sinha | PSP | 19505 | Mahesh Pd. Sinha | INC | 16701 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…