Nag Panchami 2020: देशभर में आज मनाई जा रही है नाग पंचमी, इस बार बन रहा ये खास संयोग, जानें पूजा विधि और महत्‍व

Follow न्यूज्ड On  

Nag Panchami 2020: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं के साथ ही उनके वाहनों और प्रतीकों की पूजा-अर्चना करने की भी परंपरा है। नाग पंचमी भी ऐसा ही एक पर्व है जिसमें सांप या नाग को देवता (Nag Devta) मानकर उनकी पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन सांपों को दूध भी पिलाते हैं।

हिन्‍दू कैलेंडर के अनुसार श्रावण या सावन मास के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी (Nag Panchami) का त्‍योहार मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक नागपंचमी (Nag Panchami) हर साल जुलाई या अगस्‍त महीने में पड़ता है। आज देशभर में नागपंचमी मनाई जा रही है।

पंचमी तिथि का प्रारंभ 24 जुलाई की दोपहर 02:34 PM से हो चुका है जिसकी समाप्ति 25 जुलाई को 12:02 PM पर होगी। नाग पंचमी की पूजा पंचमी तिथि समाप्त होने तक की जा सकती है लेकिन इसका सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 05:39 से 08:22 तक रहेगा। जिसकी कुल अवधि 02 घण्टे 44 मिनट की है।

इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन रुद्राभिषेक करना बड़ा ही फलदायी माना जाता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में तांबे का सर्प बनवाकर उसकी पूजा कर शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा इससे पूर्व एक रात उसे घर में ही रखें। जल, दूध, फलों के रस, सरसों के तेल, शहद मिश्रित गंगा जल या फिर घी व शहद से रुद्राभिषेक कर सकते हैं।

नाग पंचमी (Nag Panchami) की पूजा विधि-

– नाग पंचमी के दिन सुबह स्‍नान करने के बाद घर के दरवाजे पर पूजा के स्थान पर गोबर से नाग बनाएं।

– मन में व्रत का सकंल्‍प लें।

– नाग देवता का आह्वान कर उन्‍हें बैठने के लिए आसन दें।

– फिर जल, पुष्प और चंदन समर्पित करें।

– दूध, दही, घी, शहद और चीनी का पंचामृत बनाकर नाग प्रतिमा को स्नान कराएं।

– इसके बाद प्रतिमा पर चंदन, गंध से युक्त जल चढ़ाना चाहिए।

– फ‍िर लड्डू और मालपुए का भोग लगाएं।

– फिर सौभाग्य सूत्र, चंदन, हरिद्रा, चूर्ण, कुमकुम, सिंदूर, बेलपत्र, आभूषण, पुष्प माला, सौभाग्य द्र्व्य, धूप-दीप, ऋतु फल और पान का पत्ता चढ़ाने के बाद आरती करें।

– नाग पंचमी (Nag Panchami) की पूजा का मंत्र इस प्रकार है: “ऊँ कुरुकुल्ये हुं फट स्वाहा”।

– शाम के समय नाग देवता की फोटो या प्रतिमा की पूजा कर व्रत तोड़ें और फलाहार ग्रहण करें।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022