नौसेना दिवस पर बहादुर जाबाजों को याद किया जा रहा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)| साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रूप में मंगलवार को नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। सभी पार्टियों के नेताओं ने भारतीय नौसेना दिवस पर इससे जुड़े पुरुषों व महिलाओं की तारीफ की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन लोगों में शामिल रहे, जिन्होंने ट्वीट कर नौसेना के बहादुर जवानों और उनके परिवार वालों को नौसेना दिवस की बधाई दी।

उनके कमांडर-इन-चीफ ने ट्वीट कर कहा, “नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के सभी पुरुषों और महिलाओं को मेरी शुभकामनाएं। देश हमारी समुद्री सेनाओं की सुरक्षा करने, हमारे व्यापार मार्गो को सुरक्षित रखने और मानवीय आपातकाल में जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्र को आपकी प्रतिबद्धता पर गर्व है।”

मोदी ने कहा, “भारतीय नौसेना के सभी बहादुर कर्मचारियों उनके परिवारों को नौसैनिक दिवस की बधाई। भारत राष्ट्र की सुरक्षा करने और आपदा राहत के दौरान नौसेना की सराहनीय भूमिका के लिए आभारी है।”

साल 1971 में हुए हमले में भारतीय नौसेना ने चार पाकिस्तानी जहाजों को डूबा दिया और पाकिस्तानी नौसेना के 500 कर्मियों को मारकर कराची बंदरगाह को नष्ट कर दिया था।

भारतीय नौसेना की तीन मिसाइल नौकाओं आईएनएस निपाट, आईएनएस निर्घाट और आईएनएस वीर ने हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस समुद्री अभियान के सम्मान में हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, रेलवे एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी नौसेना के प्रति सम्मान जताया।

This post was last modified on December 4, 2018 8:46 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022