Solar Eclipse 2019: सूर्य ग्रहण देखने के लिए कभी न करें इन तरीकों का उपयोग, आंखों पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

Follow न्यूज्ड On  

सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) को विज्ञान और धर्म, दोनों में काफी महत्व दिया जाता है। विज्ञान में जहां यह एक सच्ची खगोलीय घटना है। वहीं, इसका वर्णन शास्त्रों में भी किया गया है। आज  इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।

सूर्य ग्रहण को देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता रहती है। लोग इसे देखने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसे देखते हुए आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। दुनिया भर कई वैज्ञानिक सूर्य ग्रहण देखते समय कई तरह की सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। जरूरी है कि कुछ बातों का खास ध्यान रखा जाए। आइये आपको बताते हैं सूर्य ग्रहण देखते हुए किन बातों का ध्यान रखें।

किन तरीकों से न देखें सूर्य ग्रहण?

पानी में सूर्य की छवि: ग्रहण के दौरान लोग अक्सर कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनकी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि सुरक्षित तरीकों को आजमाया जाए। इसे देखने के लिए लोग पानी का इस्तेमाल करते हैं। वे पानी में सूरज की छवि देखते हैं, लेकिन यह सुरक्षित तरीका नहीं है। ऐसा करने से आंखों की रोशनी तक जा सकती है। इसके साथ ही पानी में हल्दी या दूध डाल कर भी सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए।

अल्ट्रावॉयलेट ग्लासेस: कई लोग सूर्य ग्रहण देखने के लिए अल्ट्रावॉयलेट ग्लासेस (UV Glasses) का प्रयोग करते हैं, लेकिन ऐसा करना सुरक्षित नहीं है। इससे सूर्य की किरणों की तीव्रता इतनी भी कम नहीं होती कि सूर्य ग्रहण को देखा जा सके।

दूरबीन में सूर्य ग्रहण: दूरबीन के माध्यम से भी सूर्य ग्रहण को नहीं देखना चाहिए। इससे आंखों को काफी नुकसान हो सकता है।

विज्ञान के अनुसार ब्रह्मांड में सभी ग्रह और उपग्रह गति करते हैं। उपग्रह ग्रह की प्रक्रिमा करते हैं और ग्रह सूर्य की। इसी चक्र के फलस्वरूप ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है। इसे पृथ्वी पर सूर्य की रौशनी पूरी तरह नहीं पहुंच पाती और एक छाया सी पड़ जाती है। धर्म में भी इसके बारे में कई रोचक गाथाएं बताई गई हैं।

This post was last modified on June 21, 2020 4:09 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022