दिल्ली, बिहार सहित कई राज्यों के मंत्रिमंडल में एक भी महिला नहीं है शामिल

Follow न्यूज्ड On  

हर साल 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  मनाया जाता हैं। इस मौके पर दुनियाभर में रैलियां, मार्च, विचार-गोष्टी इत्यादि आयोजित होते हैं और महिला विषयों पर बात होती है। भारत में भी इस अवसर पर अनेक तरह के कार्यक्रम होते हैं। भारत में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहीं हैं, कोई भी देश अपनी आधी आबादी की उपेक्षा कर  विकास के पूर्ण लक्ष्यों को हासिल नहीं कर सकता। मगर देश की महिलाओं को बराबरी के लिए अभी लंबा सफर तय करना है, यह संघर्ष लगातार जारी है।

महिला दिवस पर हम बात कर रहे हैं विधायिका में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की। अभी भी सियासी पार्टीयों के लिए महिला प्रतिनिधित्व सियासी मुद्दा नहीं बन पाया है। हमारे देश में महिला आरक्षण बिल 2011 में राज्य सभा में पारित होने के बाद राजनीतिक दलों की असहमति और आपत्तियों के कारण  लोकसभा में पारित नही हो पाया है और सियासी दलो के रुखे रवैये के कारण ठंडे बस्ते में चला गया हैं। इसके कारण महिलाओं के लिए देश की संसद और राज्यों के विधानसभाओं में 33% आरक्षण का रास्ता साफ नहीं हो पाया है। अगर संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा तो निश्चित रूप से देश में महिलाओं का सशक्तीकरण होगा। आधी आबादी ने हर मौके पर अपनी काबिलियत साबित की है।   

महिला प्रतिनिधित्व की बात करें तो  देश के कई राज्य हैं जहां अभी एक भी महिला को मंत्रिमंडल में शामिल  नहीं किया गया है। ये आंकड़े निराश करने वाले हैं जहां विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा आधी आबादी पर भरोसा न करना  एक गम्भीर सवाल खड़ा करता हैं ।

ये राज्य हैं जहां एक भी महिला मंत्रिमंडल में शामिल नहीं है 

1.बिहार

2.दिल्ली

3.तेलंगाना

4.मिजोरम

5.नागालैंड

6.अरूणाचल प्रदेश

7.मेघालय

8.गोवा


इतिहास में 8 मार्च- आज है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, पहली बार 1911 में यूरोप में मनाया गया

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022