नोएडा : नाले की सफाई के दौरान तरबूज के छिलके में मिला पांच महीने का कन्या भ्रूण

Follow न्यूज्ड On  

हमारे समाज में आज भी लड़कियों को खुले दिल से अपनाने में कई लोग हिचकते हैं। शायद यही कारण है कि लोग आज भी लड़कों को लड़कियों से ज्यादा तरजीह देते हैं। अगर बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां पहले से ही लिंगानुपात की स्थिति बेहतर नहीं है। ऐसे में नोएडा का ताजा मामला प्रशासन की आँखें खोलने के लिए काफी है। आपको बता दें कि, नोएडा में एक सफाई कर्मचारी को एक नाले से पांच महीने का कन्या भ्रूण मिला है।

क्या है पूरा मामला?

ये दिल दहला देने वाली घटना सेक्टर 93 के पास गेझा गांव की है। थाना फेस-दो क्षेत्र के गेझा में  सफाईकर्मियों को सफाई करते समय पांच महीने का भ्रूण मिला। इसे तरबूज के छिलके में छिपाकर फेंका गया था।

थाने के प्रभारी फरमूद अली ने बताया कि सोमवार सुबह गेझा में सफाईकर्मी रविन्द्र उर्फ कल्लू सफाई कर रहा था, तब उसे एक मकान के पास बड़े तरबूज के छिलके में छिपाकर रखा गया पांच महीने का भ्रूण मिला।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उक्त भ्रूण के माता-पिता कौन हैं। सरकार द्वारा गैरकानूनी गर्भापात को रोकने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं लेकिन फिर भी इस तरह के मामले आ रहे हैं जो निश्चित तौर पर चिंताजनक हैं।

गौरतलब है कि भारत में गर्भपात गैरकानूनी है लेकिन 20 सप्ताह से कम के गर्भ को मेडिकल शर्तों के हिसाब से समाप्त किया जा सकता है। कुछ ऐसे भी मामले हैं, जिनमें विशेष परिस्थितियों में अदालतों ने 20 सप्ताह से ऊपर का गर्भ समाप्त किए जाने का आदेश दिया है।

यूपी में लिंगानुपात की स्थिति बेहद खराब

उत्तर प्रदेश राज्य लिंगानुपात खराब स्थिति में है। यहां लिंगानुपात प्रति एक हजार लड़कों पर 902 लड़कियों का है। इसी वजह से मुखबिर योजना के जरिए गैरकानूनी गर्भपात को रोकने की कोशिश भी की जा रही है। इसमें जानकारी देने वालों को पैसे भी दिए जाते हैं।

हाल ही में योगी सरकार ने कन्या भ्रूण हत्या, असमान लिंगानुपात जैसी सामाजिक बुराईयों को दूर करने के उद्देश्य से कई योजनाएं चलाई हैं। प्रदेश सरकार ने  ‘कन्या सुमंगला’ योजना प्रारंभ की है जो बालिकाओं के लिए एक बेहतर स्कीम मानी जा रही है। इस योजना को कई भागों में बाटा गया हैं जिसके तहत लगभग 15 हजार रुपये बालिका को मिलेंगे।

This post was last modified on June 12, 2019 3:54 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022