भुवनेश्वर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)| ओडिशा के पटकुरा निर्वाचन क्षेत्र से बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक वेद प्रकाश अग्रवाल का यहां शनिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 साल के थे।
सूत्रों ने कहा कि पूर्व में बीजू पटनायक सरकार में वित्त मंत्री रह चुके अग्रवाल का अस्पताल में इलाज चल रहा था।
अग्रवाल अपने राजनीतिक करियर में ओडिशा विधानसभा के लिए छह बार चुने गए। वह केंद्रपाड़ा से चार बार और पटकुरा से दो बार विधायक बने।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कई अन्य राजनेताओं ने बीजद के वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।
अग्रवाल को एक सक्षम सांसद और प्रशासक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मृत्यु उनके और पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
उन्होंने कहा कि आम जनता के कल्याण के लिए उनकी संगठनात्मक क्षमता और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।
अग्रवाल के निधन के बाद 29 अप्रैल को चौथे चरण में होने वाले पटकुरा विधानसभा चुनाव के रद्द होने की संभावना है।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…