पांच ओलंपिक गोल्ड जीत चुकी अमेरिकी तैराक ने की हिंदू धर्म की तारीफ, जानें पूरा मामला

Follow न्यूज्ड On  

मशहूर अमेरिकी तैराक मिसी फ्रैंकलिन हिंदू धर्म की प्रशंसक है। एक ही ओलंपिक में पांच स्वर्ण पदक जीतने वाली फ्रैंकलिन ने कहा कि हिंदू धर्मग्रंथों को पढ़ने से मानसिक शांति मिलती है। 23 वर्षीय फ्रेंकलिन ने पिछले साल अचानक संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था। बाद में उन्होंने बताया कि कंधे की चोट के कारण वह रिटायर हो रही हैं।

ओलंपिक में अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर चुकीं फ्रैंकलिन ने रिटायर होने के ठीक बाद योग करना शुरू किया। जिससे उन्हें हिंदू धर्म के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उनके मन में अध्यात्म के प्रति रुचि पैदा हुई। अब वह जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में धर्म की पढ़ाई कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि हिंदू ग्रंथों को पढ़ने से मानसिक शांति मिलती है। हिंदुत्व को जानना और महाभारत, रामायण को पढ़ने का अनुभव कमाल का है। महाभारत के किरदारों पर भले ही मैं भ्रमित हो जाती हूं, लेकिन रामायण में राम और सीता के बारे में पढ़ना मुझे आकर्षित करता है।  मिसी ने संन्यास के बाद मनोरंजन के लिए योग करना शुरू किया। लेकिन हिंदू धर्म के बारे में जानने के बाद उनका झुकाव आध्यात्म की तरफ हुआ। वह जॉर्जिया विश्वविद्यालय में धर्म में पढ़ाई कर रही हैं। फ्रेंकलिन ने लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार के दौरान कहा, ‘मैं पिछले एक साल से धर्म की पढ़ाई कर रही हूं। यह काफी आकर्षक और आंखें खोलने वाली है। मुझे विभिन्न संस्कृतियों, लोगों और उनकी धार्मिक मान्यताओं के बारे में पढ़ना पसंद है।

लंदन ओलंपिक में 5 स्वर्ण पदक जीतने वाली इस खिलाड़ी ने कहा, ‘मेरा अपना धर्म ईसाई है लेकिन मेरी दिलचस्पी हिंदू धर्म में ज्यादा है। मैं इस्लाम भी पढ़ रही हूं। ये दोनों ऐसे धर्म हैं जिनके बारे में मुझे ज्यादा नहीं पता था, लेकिन उनके बारे में पढ़ने के बाद लगा की ये शानदार हैं।’

तैराकी में सफल फ्रेंकलिन पढ़ाई में भी काफी अच्छी हैं और वह हिंदू धर्म के बारे में काफी कुछ जानती हैं। वह रामायण और महाभारत की ओर आकर्षित हैं और अपरिचित नामों के बाद भी दोनों महाग्रंथों को पढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे उसके मिथक और कहानियां अविश्वसनीय लगती हैं। उनके भगवान के बारे में जानना भी शानदार है। महाभारत और रामायण पढ़ने का अनुभव कमाल का है।’


हर मजहब का आदर करने वाले ‘हिंदू सम्राट’ शिवाजी महाराज, युद्धनीति में थे माहिर

This post was last modified on February 19, 2019 7:38 PM

Share
Published by

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022