पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रमा-2 मिशन का उड़ाया मजाक

Follow न्यूज्ड On  

इस्लामाबाद, 7 सितम्बर (आईएएनएस)| पाकिस्तान के संघीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष यान का मजाक उड़ाते हुए इसे एक खिलौना करार दिया। उन्होंने कहा कि यह यान मुंबई में उतरना चाहिए था। चौधरी ने ट्विटर पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा चंद्रमा मिशन के बारे में घोषणा की प्रतीक्षा करने के बजाय भारतीयों और अन्य लोगों को सोने की सलाह दी।

भारत के इस कम लागत वाले महत्वाकांक्षी चंद्रमा-2 मिशन के विक्रम लैंडर का शनिवार को चंद्रमा की सतह पर उतरने से ठीक पहले संपर्क टूट गया था।

एक अन्य ट्वीट में फवाद ने कहा कि भारतीय संसद को गरीबों की बड़ी राशि बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराना चाहिए।

चौधरी ने कहा, “मोदी उपग्रह संचार पर ऐसे भाषण दे रहे हैं, जैसे वह वास्तव में एक राजनीतिज्ञ न होकर अंतरिक्ष यात्री हों।”

संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद भारत इस दिशा में चौथा देश बनने जा रहा था।

लैंडिंग के कई तनावपूर्ण लम्हों के बाद इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने घोषणा की कि लैंडर से संपर्क टूट गया है।

सिवन की इस घोषणा के बाद मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “आपने जो किया है, वह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022