उप्र : भाजपा नेता सहित 3 की हत्या में 8 को उम्रकैद

Follow न्यूज्ड On  

हमीरपुर, 7 सितम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की विशेष डकैती न्यायालय ने झांसी जिले के एक भाजपा नेता और उनके दो साथियों की गोली मार कर हत्या कर देने के मामले में दोषी आठ आरोपियों को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है और सभी पर जुर्माना भी लगाया। हमीरपुर जिले के शासकीय अधिवक्ता दिनेश शर्मा ने शनिवार को बताया, “झांसी जिले के रानीपुर कस्बा निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार श्रोतिय अपने साथियों दीपचंद्र, विमल, मोनी पाल और रामबाबू तिवारी के साथ निजी कार से 17 दिसंबर, 2006 को शाम करीब साढ़े आठ अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान पासा होटल के पास तीन निजी वाहनों से आए पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज यादव, उसके बेटे जयहिंद व भगत सिंह, रामस्वरूप, महेंद्र, वीर सिंह, सनु कुशवाहा और पांच अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर कर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी, जिसमें भाजपा नेता मनोज, उनके साथी विमल और मोनी की मौके पर मौत हो गई थी तथा रामबाबू व दीपचंद्र घायल हो गए थे।”

उन्होंने बताया, “उच्च न्यायालय के आदेश पर स्थानांतरित मुकदमे की सुनवाई हमीरपुर की विशेष डकैती न्यायालय में 2007 से चल रही थी। न्यायाधीश अनिल कुमार शुक्ला की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज, उसके दो बेटों जयहिंद और भगत सिंह के अलावा रामस्वरूप, महेंद्र, वीर सिंह, सनु कुशवाहा और स्वामी प्रसाद को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके अलावा स्वामी प्रसाद को 1.18 लाख रुपये एवं बाकी प्रत्येक सात दोषियों पर 1.16 लाख रुपये (अलग-अलग) जुर्माना भी लगाया है। एक आरोपी की मुकदमे के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि इसी मामले का दूसरा आरोपी दयाराम अभी भी फरार है।”

गौरतलब है कि यह तिहरा हत्याकांड राजनीतिक वर्चस्व के चलते हुआ था। दोषी लेखराज पूर्व ब्लॉक प्रमुख है, उसके एक दोषी बेटे जयहिंद की पत्नी बंगरा से मौजूदा ब्लॉक प्रमुख है और दूसरा सजायाफ्ता बेटा भगत सिंह रानीपुर नगर पंचायत का चेयरमैन है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022