Paliganj Vidhan Sabha Seat: पालीगंज विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट में तब्दील हो गई है। साल 2015 के चुनाव में इस सीट पर राजद के उम्मीदवार जयवर्द्धन यादव उर्फ बच्चा बाबू ने भाजपा के उम्मीदवार रामजनम शर्मा को हराकर जीत दर्ज की थी। लेकिन 2020 में इस विधानसभा की फिजा बदली-बदली सी नजर आ रही है।
पालीगंज विधानसभा का गठन 1952 में हुआ था, तब यहां से कांग्रेस के रामलखन सिंह यादव ने चुनाव जीता। 1967 और 1969 में पालीगंज सीट से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के चंद्रदेव प्रसाद वर्मा ने जीत हासिल की। 1972 के चुनाव में कन्हाई सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर ये सीट कब्जाई।
1977 के चुनाव में कन्हाई सिंह ने निर्दलीय कैंडिडेट में फिर से चुनाव जीता। 1980,1985 और 1990 में कांग्रेस कैंडिडेट राम लखन सिंह यादव ने यहां से चुनाव जीता। 1995 के विधानसभा चुनाव में पालीगंज सीट से जनता दल के कैंडिडेट चंद्रदेव प्रसाद वर्मा ने जीत हासिल की थी तो 2000 के विधानसभा चुनाव में दीनानाथ सिंह यादव ने आरजेडी (RJD) की टिकट पर विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी।
2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में पालीगंज से सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट नंद किशोर नंदा ने फतह हासिल की। इसके बाद साल 2010 के विधानसभा सीट पर बीजेपी (BJP) की कैंडिडेट डॉक्टर उषा विद्यार्थी ने विरोधियों को मात दी थी।
2015 के विधानसभा चुनाव की सूची के अनुसार, पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,62,289 वोटर्स हैं। जिनमें से पिछले चुनाव में केवल 1,46,255 वोटरों ने ही मतदान किया था। 2015 विधानसभा चुनाव में पालीगंज विधानसभा सीट पर 55.76 फीसदी वोटिंग हुई थी।
2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से 14 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इसमें राजद के जयवर्द्धन यादव ने बीजेपी प्रत्याशी रामजनम शर्मा को 24,453 मतों धूल चटाई थी। उन्हें 65,932 वोट मिले थे। वहीं, भाकपा माले के अनवर हुसैन को 19338 मत प्राप्त हुए थे।
सीपीआई एमएल – संदीप सौरभ
जदयू – जयवर्धन यादव
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Jay Vardhan Yadav Alias Bachcha Yadav | RJD | 65932 | Ram Janm Sharma | BJP | 41479 |
2010 | Dr. Usha Vidyarthi | BJP | 43692 | Jai Vardhan Yadav | RJD | 33450 |
OCT 2005 | Nand Kumar Nanda | CPI(ML)(L) | 30120 | Dr. Usha Vidyarthi | BJP | 29228 |
FEB 2005 | Nand Kumar Nanda | CPI(ML)(L) | 22389 | Dinanath Singh Yadav | RJD | 19115 |
2000 | Dinanath Singh | RJD | 64376 | Janardan Sharma | BJP | 28039 |
1996 | Janardan Sharma | BJP | 34037 | Ashok Kumar Verma | JD | 30908 |
1995 | Chandradeo Prasad Verma | JD | 47481 | Janardan Sharma | BJP | 29609 |
1991 | C.Pd.Verma | JD | 46196 | J.Sharma | BJP | 30462 |
1990 | Ram Lakhan Singh Yadav | INC | 55744 | Kripa Narain Singh | IPF | 33238 |
1985 | Ram Lakhan Singh Yadav | INC | 55126 | Kanhai Singh | BJP | 23101 |
1980 | Ram Lakhan Singh Yadav | INC(U) | 68351 | Kanhai Singh | BJP | 39049 |
1977 | Kanhai Singh | IND | 27061 | Akhileshwar Singh | INC | 23739 |
1972 | Kanhai Singh | NCO | 43154 | Chandradeo Prasad Verma | SOP | 28108 |
1969 | Chandradeo Pd. Verma | SSP | 28475 | Diwakar Sharma | INC | 19542 |
1967 | C. P. Varma | SSP | 30703 | M. Devi | INC | 18330 |
1962 | Ramlakhan Singh Yadav | INC | 27494 | Chandradeo Prasad Verma | PSP | 20077 |
1957 | Chandradeo Pd. Verma | PSP | 19965 | Ramlakhan Singh Yadav | INC | 19104 |
1951 | Ram Lakhan Singh Yadav | INC | 8517 | Ram Lakhan Prasad Sinha | IND | 4890 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…