Paroo Vidhan Sabha Seat: पारू विधानसभा सीट पर इस बार रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। पारू विधानसभा सीट पिछले करीब 15 सालों से भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में हैं। यहां से मौजूदा विधायक अशोक कुमार सिंह है, जो कि अक्टूबर 2005 से लगातार इस सीट पर विजय हो रहे हैं।
एनडीए के धड़े से बीजेपी (BJP) के खाते में गई है और उसने यहां से अपने वर्तमान विधायक अशोक कुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस (Congress) के टिकट पर यहां से अनुनॉय कुमार सिंह महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि यहां ऊंट किस करवट बैठेगा।
इस सीट पर अभी तक 5 बार कांग्रेस, 3 बार BJP, 2 बार RJD और 1-1 बार निर्दलीय, जनता दल, लोकदल, जनता पार्टी (सेक्युलर), जनता पार्टी और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने यहां से जीत दर्ज की है।
साल 2015 के चुनाव में यह सीट जदयू के हिस्से में आई थी। अशोक कुमार ने RJD के शंकर प्रसाद को 13,539 वोटों से हराया था। अशोक कुमार इससे पहले अक्टूबर 2005 में और दूसरी बार 2010 में जीतकर विधायक बने थे।
यहां मुस्लिम, राजपूत, भूमिहार और रविदास निर्णायक भूमिका में हैं। वहीं ब्राह्मण, कोइरी, कुर्मी वोटरों की संख्या भी अच्छी है।
कुल वोटरः 2.71 लाख
पुरुष वोटरः 1.45 लाख (53.8%)
महिला वोटरः 1.24 लाख(46%)
ट्रांसजेंडर वोटरः 2 (0.0007%)
बीजेपी – अशोक कुमार सिंह
कांग्रेस – अनुनॉय कुमार सिंह
रालोसपा – मदन चौधरी
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Ashok Kumar Singh | BJP | 80445 | Shankar Prasad | RJD | 66906 |
2010 | Ashok Kumar Singh | BJP | 53609 | Mithilesh Prasad Yadav | RJD | 34582 |
OCT 2005 | Ashok Kumar Singh | BJP | 43569 | Mithilesh Prasad Yadav | RJD | 40489 |
FEB 2005 | Mithilesh Prasad Yadav | RJD | 38076 | Ashok Kumar Singh | BJP | 34060 |
2000 | Mithilesh Pd. Yadav | RJD | 55823 | Anunay Kumar Singh | INC | 30523 |
1995 | Mithilesh Prasad Yadav | JD | 66911 | Parmod Ku. Sharma | BPP | 18463 |
1990 | Virendra Kumar Singh | IND | 48200 | Nitishwar Pd. Singh | IND | 34181 |
1985 | Usha Singh | LKD | 70814 | Nitishwar Prasad Singh | INC | 40179 |
1980 | Nitishwar Prasad Singh | JNP(SR) | 31288 | Vaidehi Devi | INC(I) | 29397 |
1977 | Shyam Kumar Pd. Singh | JNP | 30049 | Ram Prit Rai | INC | 11208 |
1972 | Birendra Kumar Singh | INC | 81683 | Ram Deo Ojha | BJS | 8283 |
1969 | Birendra Kumar Singh | INC | 44262 | Shiva Sharan Singh | SSP | 36545 |
1967 | S.S. Singh | SSP | 34406 | B.N.P. Singh | INC | 21661 |
1962 | Chandu Ram | INC | 17016 | Shivanandan Ram | SWA | 8357 |
1957 | Nawal Kishore Sinha | INC | 36916 | Shiva Sharan Sinha | PSP | 28059 |
1957 | Chandu Ram | INC | 34777 | Badri Nath Paswan | PSP | 26846 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…