केंद्रीय पेट्रोलियम और स्टील मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हुए कोरोना पॉज़िटिव, मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती

Follow न्यूज्ड On  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद केंद्रीय पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) भी कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार शाम को खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर बताया, ‘कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं।’

गौरतलब है कि धर्मेंद्र प्रधान मोदी सरकार के ऐसे दूसरे मंत्री हैं जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे पहले, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले तीन चार दिनों में कई बड़ी सियासी हस्तियां कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। इनमें अमित शाह के अलावा तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस युदियुरप्पा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं।

देश में कोरोना का ग्राफ तेजी से चढ़ रहा है। अब तक 18.5 लाख से ज्यादा लोग वायरस के चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 52,050 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान, 803 मरीजों की मौत हुई। इसके साथ ही देश में COVID-19 के कुल मामले 18.55 लाख के पार हो चुके हैं। इस बीमारी से अब तक 38,938 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस वायरस से अब तक 12,30,509 लोग ठीक भी हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 66.30 प्रतिशत है।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती कराए गए

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022