Remembering Pingali Venkayya: जिन्होंने डिजाइन किया था भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

Follow न्यूज्ड On  

किसी भी देश का झंडा उस देश का आन-बान और शान होता है। हमारे देश का तिरंगा झंडा भी भारत की शान है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के एक सूत्र में बांधने वाले इस झंडे को किसने बनाया है?

भारत को जब अंग्रेज़ी राज से आज़ादी मिली तो राष्ट्रध्वज के लिए कई विकल्पों पर विचार किया गया था क्योंकि आज़ादी की लड़ाई में कई तरह के झंडों का  इस्तेमाल हुआ था। फिर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए डिज़ाइन किए गए झंडे में कुछ बदलाव कर उस झंडे को राष्ट्रध्वज के तौर परमान्यता दी गई। इस झंडे के डिज़ाइन के प्रेरणास्रोत रहे थे पिंगली वेंकैया।

भारत के राष्ट्रीय ध्‍वज तिरंगे का डिजाइन बनाने वाले पिंगली वेंकैया के सम्मान में भारत सरकार ने उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया था। इस डाक टिकट में उनके बनाए गए तिरंगे के साथ उनकी तस्वीर भी थी।

आइये जानते हैं पिंगली वेंकैया के बारे में कुछ खास बातें…

–  पिंगली वेंकैया का जन्म 2 अगस्त, 1876 को वर्तमान आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के निकट भाटलापेन्नुमारु नामक स्थान पर हुआ था।

–  इनके पिता का नाम हनुमंतारायडु और माता का नाम वेंकटरत्नम्मा था।

–  मछलीपत्तनम से हाई स्कूल उत्तीर्ण करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे कोलंबो चले गए।

–  भारत लौटने के बाद उन्होंने एक रेलवे गार्ड के रूप में और फिर बेल्लारी में एक सरकारी कर्मचारी के रूप में काम किया।

–  पिंगली वेंकैया ने लाहौर के एंग्लो वैदिक महाविद्यालय से उर्दू और जापानी भाषा का अध्ययन भी किया था।

–  वेंकैया कई विषयों के जानकार थे। उन्हें भूविज्ञान और कृषि क्षेत्र से भी विशेष लगाव था।

–  वेंकैया ने ब्रिटिश भारतीय सेना में भी सेवा की थी और दक्षिण अफ्रीका के एंग्लो-बोअर युद्ध में भी भाग लिया था। यहीं वे महात्मा गांधी के संपर्क में आए और उनकी विचारधारा से बहुत प्रभावित हुए।

–  गांधीजी के संपर्क में आने के बाद वे भारत के आजादी लड़ाई में शामिल हो गए। पिंगली वेंकैया ने 1916 के बाद करीब 5 सालों के अध्ययन के बाद तिरंगे की डिजाइन बनाई थी।

–  पिंगली वैंकेया ने पहले हरे और लाल रंग का इस्तेमाल करते हुए एक झंडा तैयार किया था, जिसे सबकी सहमति नहीं मिली थी। इसके बाद उन्होंने एक ऐसा ध्वज तैयार किया, जिसमें केसरिया, सफेद और हरे रंग की पट्टियां थीं। इसे सभी की सहमति मिल गई थी।

–  राष्ट्रीय ध्वज बनाने के बाद पिंगली वेंकैया को झंडा वेंकैया के नाम से पहचान मिली। 4 जुलाई, 1963 को पिंगली वेंकैय्या का निधन हो गया।

This post was last modified on August 2, 2020 11:42 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022