पीयूष गोयल : निवेश बैंकर से रेलमंत्री बनने तक की कहानी, पढ़ें पूरा सफर

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई में पैदा हुए राज्यसभा सदस्य पीयूष गोयल (55) सुप्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से आते हैं।

उनके पिता दिवंगत वेदप्रकाश गोयल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। वह लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे।

पीयूष गोयल की माता चंद्रकांता गोयल मुंबई से तीन बार भाजपा की विधायक चुनी गईं।

माटूंगा स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के छात्र पीयूष गोयल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया था। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री हासिल की है।

उन्होंने बतौर निवेश बैंकर अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत की थी। वह भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के निदेशक मंडल में सरकार की ओर से मनोनीत निदेशक के रूप में अपनी सेवा प्रदान की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में गोयल ने महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार संभाला। पहले वह राज्यमंत्री के रूप में कोयला, ऊर्जा और नई व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में रहे और बाद में उन्होंने बतौर कैबिनेट मंत्री रेलवे और कुछ समय के लिए वित्त व कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

गोयल मोदी के भरोसेमंद सहयोगी माने जाते हैं। उन्होंने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में बतौर केंद्रीय मंत्री शपथ ली।

वित्तीय मामलों में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए उनको उनकी रुचि के अनुसार विभाग मिल सकता है।

This post was last modified on May 31, 2019 10:23 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022