आज शाम से लोकसभा चुनाव के आखिरी और 7वें चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने वाला है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 5 साल के कार्यकाल के पहले प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। PM मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य भाजपा नेता इस प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रहे। आइये जानते हैं इस प्रेस कांफ्रेंस की खास बातें….
1 – चुनाव प्रचार जनता के लिए धन्यवाद अभियान रहा। जनता पहले से ज्यादा बढ़-चढ़कर आशीर्वाद दे रही है। इस बार लोकसभा चुनाव शानदार रहा। पांच साल बाद एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी।
2 – मैं देशवासियों का धन्यवाद करना चाहता हूं। जिस यात्रा को हमने शुरू किया है, उसे आगे बढ़ाने के लिए हमें फिर जनता का आशीर्वाद चाहिए।
4 – 2014 में 16 मई को नतीजे आए। अगले ही दिन 17 मई, 2014 को सत्ताखोरों को सबसे बड़ा नुकसान हुआ था। उस दिन सत्ताखोरों को मोदी की हाजिरी का सबसे बड़ा नुकसान हुआ था। उसी दिन मेरी ईमानदारी की शुरुआत हो गई थी।
5 – चुनाव में कितनी बड़ी ताकत लगती है। एक संगठन के आधार पर कैसे चुनाव लड़ा जाता है, ये बहुत मुश्किल काम है। कभी कोई इस पर रिसर्च करना चाहे तो कर सकता है। पॉलिटिकल पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलती है। इसमें बड़ी चुनौतियां हैं। लोगों को पता चलना चाहिए कि ये सब कैसे होता है।
6 – हमने काफी बातें कही हैं। जितना जल्दी हो सके नई सरकार आगे बढ़ेगी। हमारी सरकार की एक विशेषता रही है, आम लोगों तक पहुंच।
7 – हमारी सरकार की योजनाएं डिटेल में प्लान करके बनती हैं। हम सब चीजें पहले से नहीं बताते, लेकिन हर चीज हर व्यक्ति तक पहुंचती है। मेरा कभी भी कोई प्रोग्राम कैंसिल नहीं हुआ है।
1 – हमें जो अनुभव आया है उसमें जनता हमसे आगे रही है, भाजपा सरकार दोबारा बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्त्ता से भी ज्यादा उत्साह और उमंग इस बार देश की जनता ने दिखाई है।
2 – यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हम भारी बहुमत से इस बार भी नरेंद्र मोदी सरकार बनाने जा रहे हैं।
3 – ये चुनाव अभियान आजादी के बाद भाजपा की दृष्टि से सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला और विस्तृत अभियान रहा है।
4 – भाजपा जनसंघ के समय से और भाजपा के बनने के बाद से संगठनात्मक तरीके से काम करने वाली पार्टी रही है। संगठन हमारे सभी कामों का प्रमुख अंग रहा है : अमित शाह
This post was last modified on May 17, 2019 6:08 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…