पंजाब व हरियाणा के डॉक्टर देशव्यापी हड़ताल में हुए शामिल, मरीज परेशान

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 31 जुलाई (आईएएनएस)| पंजाब और हरियाणा में मेडिकल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दोनों राज्यों के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर बुधवार को नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) विधेयक-2019 के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा बुलाई गई एक दिन की हड़ताल में शामिल हुए। हड़ताल का असर दोनों राज्यों के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखा गया। शहरी क्षेत्रों में निजी डॉक्टर भी हड़ताल में शामिल हुए।

हड़ताल के कारण ओपीडी की चिकित्सा सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं।

मरीजों और तीमारदारों ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को सही तरीके से सुलझाने में विफल रही, जिसके कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।

पंजाब के बठिंडा शहर के रहने वाले अजायब सिंह ने कहा, “हड़ताल के कारण केवल आम आदमी ही परेशान है।”

चंडीगढ़ के पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में भी चिकित्सा सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। यहां पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के साथ ही हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, उत्तराखंड के रोगी काफी संख्या में इलाज के लिए आते हैं, जिन्हें परेशानियों से गुजरना पड़ा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022