महाराष्ट्र: कांग्रेस, राकांपा के 4 विधायक, पूर्व मंत्री, महिला नेता भाजपा में शामिल

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई | महाराष्ट्र में विपक्षी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के चार विधायकों, एक पूर्व मंत्री और राज्य स्तर की एक महिला नेता ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने के लिए बुधवार को अपनी पार्टियां छोड़ दीं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सात बार के कांग्रेस विधायक कालिदास कोलम्बकर (दक्षिण मुंबई में वडाला), राकांपा के संदीप नाईक (ऐरोली), वैभव पिचड (अकोले) और शिवेंद्र राजे भोसले (सतारा) ने मंगलवार को अपनी पार्टियों और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।

इसके अलावा, राकांपा की महिला शाखा की राज्य अध्यक्ष चित्रा वाघ ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

सभी नए लोगों का स्वागत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष एम.पी. लोढ़ा, कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार सुबह एक कार्यक्रम में किया।

पाटील ने आश्वासन दिया कि सभी नए चेहरों को पार्टी में उनके कद को देखते हुए उपयुक्त भूमिका दी जाएगी। उन्होंने अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष के और नेताओं के भाजपा में शामिल होने का संकेत दिया।


उन्नाव रेप कांड: भाजपा ने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निकाला

This post was last modified on August 1, 2019 2:50 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022