प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में गोडसे वाले बयान पर मांगी माफी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

Follow न्यूज्ड On  

लोकसभा में भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे वाले बयान पर शुक्रवार को माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि संसद में दिए गए मेरे बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। मैं राष्ट्र के लिए महात्मा गांधी के योगदान का सम्मान करती हूं। प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि अगर फिर भी मेरे बयान से किसी को भी ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगती हूं। गौरतलब है कि गुरुवार को उन्होंने कथित रूप से महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था। जिसके बाद सदन के अंदर और बाहर खूब हंगामा हुआ था।

लोकसभा में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, “संसद में दिए गए मेरे बयानों को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है। मैं राष्ट्र के लिए महात्मा गांधी के योगदान का सम्मान करती हूं।” इसके बाद उन्होंने कहा, “सदन के एक सदस्य ने मुझे ‘आतंकवादी’ बताया। यह मेरी गरिमा पर हमला है। अदालत में मेरे खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुआ है।”

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की मांग

वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी कहने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन लाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा, “महाराष्ट्र में कांग्रेस ने शिवसेना के साथ सरकार बनाई है। शिवसेना ने नाथूराम गोडसे को सामना में देशभक्त कहा था। कांग्रेस सत्ता और लालच के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है।”

राहुल गांधी ने प्रज्ञा को कहा था आतंकी प्रज्ञा

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने ट्विटर पर लिखा था कि आतंकी प्रज्ञा, महात्मा गांधी के हत्यारे आतंकवादी को देशभक्त कह रही हैं। यह भारतीय संसद के इतिहास का सबसे काला दिन है।


संसद में नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताना प्रज्ञा ठाकुर को पड़ा महंगा, डिफेंस कमेटी से निकाली गईं

This post was last modified on November 29, 2019 1:40 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022