प्रकाश मुगड़िया महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष नियुक्त

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को प्रकाश मुगड़िया को पार्टी की राज्य इकाई का उपाध्यक्ष और नारायण आंबेडकर और राहुल दवे को सचिव नियुक्त किया। गांधी ने रत्नागिरी, वसई विरार शहर और पालघर के जिला अध्यक्ष भी नियुक्त किए।

एक आधिकारिक बयान में पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “सोनिया गांधी ने राज्य उपाध्यक्ष के रूप में मुगड़िया और महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के सचिव के रूप में आम्बेडकर और दवे की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।”

उन्होंने रत्नागिरी के जिला प्रमुख के रूप में अधिवक्ता विजय भोसले, वसई विरार शहर जिला अध्यक्ष के रूप में ओनिल अल्मेडा और पालघर के जिला अध्यक्ष के रूप में दिवाकर पाटील की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।

राज्य में वापसी की जुगत में लगीं सोनिया गांधी ने पिछले महीने राज्य के पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी के निष्कासन को भी निरस्त कर दिया।

10 अगस्त को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद सोनिया गांधी ने कई संगठनात्मक फैसले किए हैं।

सोनिया ने अगस्त में एक स्क्रीनिंग कमेटी गठित की थी, जिसका अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाया था और हरीश चौधरी और मणिकम टैगोर समिति के सदस्य बनाए गए थे।

उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्य का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया, और बालासाहेब थोरात को राज्य इकाई का अध्यक्ष और के.सी. पडवी को सीएलपी नेता नियुक्त किया।

2014 के चुनाव में, 288 सदस्यीय विधानसभा में 122 सीटें जीतकर भाजपा सत्ता में आई थी। भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने 62 सीटें जीती थी। कांग्रेस और राकांपा को क्रमश: 42 और 41 सीटें मिली थीं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022