पर्यटन में हिंदी को बढ़ावा दे संयुक्त राष्ट्र : भारत

Follow न्यूज्ड On  

संयुक्त राष्ट्र, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के तहत, भारत ने विश्व निकाय से इसके मुख्यालयों में आगंतुकों के भ्रमण को हिंदी भाषा में आयोजित करने की अपनी मांग दोहराई है।
 

भारतीय दूतावास में एक मंत्री दीपक मिश्रा ने कहा कि न्यूयार्क आने वाले भारतीयों के बीच यहां का भ्रमण काफी लोकप्रिय है।

मिश्रा ने यहां शुक्रवार को विशेष राजनीतिक मामलों के साथ महासभा द्वारा सूचना मामलों पर हुई बैठक में इस बाबत आग्रह किया।

उन्होंने कहा, “न्यूयार्क में भारतीय पर्यटकों के लिए निर्देशित भ्रमण काफी लोकप्रिय है, इसपर पिछले वर्ष हमारे प्रतिनिधियों ने रोशनी डाली थी। हम पर्यटकों को भारत की आधिकारिक भाषा हिंदी बोलने वाले गाइड मुहैया कराने का आग्रह करते हैं।”

संयुक्त राष्ट्र अब छह आधिकारिक भाषाओं अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी, स्पेनिश में भ्रमण करवाता है। इसके अलावा जर्मन, इटली, जापानी, कोरियन और पुर्तगीज भाषा में भी भ्रमण करवाया जाता है।

यह भ्रमण 45 मिनट से एक घंटे के बीच चलता है और व्यस्कों को इसके लिए 22 डॉलर और छात्रों व बुजुर्गो को इसके लिए 15 डॉलर चुकाना पड़ता है।

सुरक्षा परिषद, महासभा चैंबर और आगंतुक प्रदर्शनी के अलावा आगंतुकों को पर्यटक गाइड संयुक्त राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण मुद्दे जैसे निरस्त्रीकरण, शांति व सुरक्षा, मानवाधिकार और सतत विकास के बारे में भी बताते हैं।

मिश्रा ने इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र से सेना के क्षेत्र में योगदान देने वाले देशों के ‘प्रमुख भाषाओं’ में इसके पीसकीपिंग वेबसाइट को प्रकाशित करने का आग्रह किया।

संयुक्त राष्ट्र ने जुलाई में हिंदी भाषा के लिए एक ट्विटर फीड लांच कर अपने सोशल मीडिया विस्तार में इस भाषा को शामिल किया था।

पिछले माह, संयुक्त राष्ट्र ने न्यूयार्क स्थित अपने मुख्यालय के लिए हिंदी लोक सूचना अधिकारी के पद का विज्ञापन भी जारी किया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022