पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 26 दिसंबर (आईएएनएस)| लोकसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अब वह अपनी पार्टी बनाएंगी। इस्तीफा देने के बाद सावित्री बाई ने कहा कि वह खुद की पार्टी बनाकर उत्तर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देंगी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी आवाज पार्टी में नहीं सुनी जा रही है, इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है।

सावित्री ने कहा कि वह नई पार्टी बनाएंगी और दलितों की आवाज उठाएंगी। नई पार्टी का ऐलान वह लखनऊ में 19 जनवरी को कर सकती हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेशभर में प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ प्रचार अभियान में सक्रिय रहीं सावित्री ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

सावित्री बाई 2014 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बहराइच से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। बाद में पार्टी से किसी मुद्दे पर विवाद होने के चलते उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ने वाली सावित्री ने 2 मार्च, 2019 को कांग्रेस की सदस्यता ली थी।

लगभग चार वर्ष तक भाजपा सांसद रहीं सावित्री ने पांचवें साल में भाजपा पर चार वर्षो के दौरान बहुजन समाज के साथ न्याय न करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार में आरक्षण खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022