ड्राई डे (Dry Day 2020): देश में सरकार किसी खास पर्व या त्योहार के दिन मादक पेय पदार्थो की बिक्री को प्रतिबंधित करती है। इसके चलते मादक पेय पदार्थ की बिक्री करने वाले सभी संस्थान और दुकानें बंद रहती हैं। अगले साल (2020) में कई ऐसे दिन आएंगे, जिस दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इन्हें ड्राई डे यानि नो एल्कोहल डे भी कहते है। इसके लिए आपको पहले से ही तैयारी करनी पड़ेगी। इसलिए आज हम आपको एडवांस में अगले साल की ड्राई डे की लिस्ट बता रहे हैं, जिससे आपको पार्टी के दिन कोई परेशानी ना हो। आइए जानते हैं साल 2020 में किस-किस दिन ड्राई डे ( Dry Day 2020 List) रहेगा…
15 जनवरी 2020 – बुधवार – मकर संक्राति (Makar Sankranti)
26 जनवरी 2020 – रविवार – गणतंत्र दिवस (Republic Day)
30 जनवरी 2020 – गुरुवार – महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (Mahatma Gandhi’s death anniversary )
9 फरवरी 2020 – रविवार – गुरु रविदास जंयती (Guru Ravidass Jayanti )
18 फरवरी 2020 – मंगलवार – स्वामी दयानंद सरस्वती जंयती (Swami Dayanand Saraswati Jayanti)
19 फरवरी 2020 – बुधवार – छत्रपति शिवाजी महाराज जंयती (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti)
21 फरवरी 2020 – शुक्रवार – महाशिवरात्रि (Maha Shivratri)
10 मार्च 2020 – मंगलवार – होली (Holi)
2 अप्रैल 2020 – बृहस्पतिवार – राम नवमी (Rama Navmi)
6 अप्रैल 2020 – सोमवार – महावीर जंयती (Mahavir Jayanti)
10 अप्रैल 2020 – शुक्रवार – गुड फ्राइडे (Good Friday)
7 मई 2020 – बृहस्पतिवार – बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima)
25 मई 2020 – सोमवार – ईद उल फितर (Eid Ul Fitr)
31 जुलाई 2020 – शुक्रवार – ईद (Eid)
12 अगस्त 2020 – बुधवार – जन्माष्टमी (Janmashtami)
15 अगस्त 2020 – शनिवार – स्वतंत्रता दिवस (Independence Day)
29 अगस्त 2020 – शनिवार – मुर्हरम (Muharram)
2 अक्टूबर 2020 – शुक्रवार – गांधी जयंती (Gandhi Jayanti)
25 अक्टूबर 2020 – रविवार – दशहरा (Dussehra)
28-29 अक्टूबर 2020 – ईद- उल- मिलाद (Eid-Ul-Milad)
31 अक्टूबर 2020 – शनिवार – महार्षि वाल्मिकी जंयती (Maharishi Valmiki Jayanti)
14 नवबंर 2020 – शनिवार – दिवाली (Diwali)
24 नवबंर 2020 – मंगलवार – गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस (Guru Tegh Bahadur’s Martyrdom Day)
30 नवबंर 2020 – सोमवार – गुरु नानक जंयती (Guru Nanak Jayanti)
बता दें, राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत पूरे भारत (India) में अधिकांश शराब की दुकानें गांधी जयंती (Gandhi Jayanti), स्वतंत्रता दिवस (Independence Day), गणतंत्रता दिवस Republic Day), होली Holi), दिवाली (Diwali) जैसे त्योहारों पर बंद रहती है।
इसके अलावा भारत में शराब पीने के भी राज्यों के हिसाब से कानून बने हुए हैं। मसलन, गोवा में 18 साल की उम्र से शराब पीने की अनुमति है, वहीं दिल्ली में 25 साल की उम्र से अनुमति है। सिक्किम, यूपी, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, गोवा, पांडिचेरी में 18 वर्ष, पंजाब, मेघालय, हरियाणा, महाराष्ट्र, केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और चंडीगढ़ में 25 वर्ष है जबकि महाराष्ट्र में बीयर के लिए 21 वर्ष है। इनके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात, लक्षद्वीप, मणिपुर, बिहार और मिज़ोरम में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…