राहुल गांधी ने की पूर्वोत्तर में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

Follow न्यूज्ड On  

इंफाल | कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अरुणाचल प्रदेश के इटानगर से पूर्वोत्तर के लिए पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने के बाद दो दिवसीय मणिपुर दौरे के लिए मंगलवार शाम यहां पहुंचे।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि अपने प्रवास के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मणिपुर की दो सीटों के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवार तय करेंगे। भाजपा ने अभी तक राज्य के लिए अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

राहुल ने यहां पहुंचने के तत्काल बाद शहीद मीनार में श्रद्धांजलि अर्पित की और इमा कीथल (सिर्फ महिलाओं का बाजार) में वेंडरों से मुलाकात की। उन्होंने स्थानीय कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

राहुल बुधवार सुबह पैसेस कंपाउंड ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। बाद में वह हाफ्ता कांगजीबंग में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस ने मणिपुर पर लगातार तीन कार्यकाल शासन किया और पिछले विधानसभा चुनाव में 60 सदस्यीय सदन में उसने 28 सीटें जीती थीं। जबकि भाजपा ने 21 सीटें हासिल की थी। फिर भी भाजपा अन्य दलों के विधायकों और कुछ निर्दलीयों के समर्थन से राज्य में सरकार बनाने में सफल रही थी।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता ओकराम इबोबी ने आईएएनएस से कहा कि राहुल गांधी के मणिपुर दौरे का मकसद लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार बहाली की लड़ाई लड़ने को उन्हें प्रेरित करना है। लोगों का हक पिछले विधानसभा चुनाव के बाद छीन लिया गया है।


प्रदेश कांग्रेस ने चिट्ठी लिखकर की अपील, कर्नाटक से चुनाव लड़ें राहुल गांधी

This post was last modified on March 20, 2019 12:29 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022